फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Form-6 of 450 new voters was filled by organizing Chaupal

Balrampur News: चौपाल लगाकर भरे गए 450 नए मतदाताओं के फाॅर्म-6

Sun, 01 Feb 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 01 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Form-6 of 450 new voters was filled by organizing Chaupal
श्रीदत्तगंज में मतदाताओं का फार्म भरवाते ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल ।-्स्रोत : विभाग
श्रीदत्तगंज। क्षेत्र के ग्राम गुमड़ी, गौर, त्रिलोकपुर, महुआ इब्राहिम आदि गांवों में चौपाल लगाकर मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का अभियान चलाया गया। इस दौरान फार्म-6 के माध्यम से 450 पात्र युवाओं और नागरिकों के आवेदन भरवाए गए।
विज्ञापन

चौपाल के दौरान ग्रामीणों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, संशोधन कराने और नाम कटवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। अधिकारियों व कर्मियों ने लोगों को बताया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का वोटर बनना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आगे आकर न सिर्फ स्वयं मतदाता बनें, बल्कि अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रहे।
विज्ञापन

चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और फाॅर्म-6 भरवाकर अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की। संबंधित कर्मियों ने आवश्यक दस्तावेज की जांच कर आवेदन स्वीकार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed