{"_id":"66b3c4d606b8b1132701f484","slug":"forest-department-installed-cage-to-catch-leopard-balrampur-news-c-99-1-brp1002-112805-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा
Thu, 08 Aug 2024 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 08 Aug 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग तुलसीपुर रेंज के चैनपुर निश्चलपुर गांव में बुधवार को पिंजरा लगाया गया है। एक सप्ताह से तेंदुए की दहशत से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार की रात गोले दागकर बर्तन बजाते हुए शोर मचाया।
उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार, रेंजर अमरजीत प्रसाद वन दरोगा शशिकांत शुक्ला, वनरक्षक चंद्रभान और बागेश यादव ने ग्राम प्रधान अरशद खान, वसीउल्ला, शाहिद, कमाल आदि के साथ बरहवा रेंज से पिंजरा लाकर चैनपुर निश्चलपुर गांव के उत्तर दिशा में कब्रिस्तान के पास लगाया। ग्राम प्रधान अरशद खान ने बताया कि एक सप्ताह से तेंदुआ गांव में शाम को घुस आता था। बिजली की कटौती के कारण अंधेरे का फायदा उठाकर मवेशियों को निवाला बनाता था। पड़ोसी गांव कुडोहा सेमरी में लगभग दो सप्ताह पहले पिंजरा लगा था लेकिन, अभी तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका। रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि डीएफओ के निर्देश पर तथा एसडीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में पिंजरा लग गया है।