फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   fog put brake on speed

Balrampur News: कोहरे ने रफ्तार पर लगाया ब्रेक

Mon, 19 Dec 2022 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
fog put brake on speed
बलरामपुर। पहलवारा के सुनील कुमार तुलसीपुर के सरकारी स्कूल में शिक्षक है। वह सुबह रोज आठ बजे बस से निकलते थे, पौने नौ बजे तक पहुंच जाते थे। सोमवार को कोहरे के कारण वह सवा नौ बजे पहुंच सके। गोंडा के अरुण सिंह भी सुबह सवा आठ बजे गोंडा से बस से बलरामपुर के लिए निकले। रास्ते में कोहरे के कारण रफ्तार पर असर पड़ा। ऐसे में वह दस बजे बलरामपुर पहुंच सके।
विज्ञापन

यह दो मामले कोहरे का असर बयां करने के लिए काफी है। सोमवार भोर कोहरे की चादर से लिपटी रही। घना कोहरा होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। सबसे ज्यादा परेशानी आवागमन करने वालों को हुई। रोडवेज की रफ्तार धीमी रही। डेमो ट्रेन भी सुबह 20 मिनट विलंब से पहुंची।
विज्ञापन

रविवार की रात में भी डेमो 30 मिनट लेट रही। तुलसीपुर रोड स्थित टोल प्लाजा के कर्मियों की मानें तो आम दिनों में भोर में चार बजे से सुबह दस बजे के मध्य 380 से 400 वाहन गुजरते थे लेकिन, सोमवार को कोहरे के कारण इस अवधि में 200 वाहन ही गुजरे। अन्य रूटों का भी यही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे के कारण रफ्तार थमने लगी है। ठंड और कोहरे को देखते हुए एडीएम न्यायिक ज्योति गौतम ने तुलसीपुर रोड पर बनाए गए रैन बसेरे का जायजा लिया। उन्होंने ईओ नगर पालिका डॉ. देवेंद्र को आवश्यक प्रबंध का निर्देश दिया।
तेजी कम हो रहे तापमान के कारण जिला संयुक्त अस्पताल में सांस के मरीज बढ़ गए हैं। बच्चे निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। जिला मेमोरियल अस्पताल व महिला अस्पताल में निमोनिया के अधिक मरीज आ रहे हैं। 15 वर्ष की आयु तक के करीब 40 मरीज ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने पहुंचे। जिला मेमोरियल अस्पताल के फिजीशियन डॉ. रमेश पांडेय ने कहा कि इस मौसम में सर्दी से बचने के लिए प्रयास करें। बुजुर्ग मॉनिंग वॉक से परहेज करें। बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर ही बाहर निकालें।

अपर जिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी दैवीय आपदा प्रदीप कुमार ने कहा कि सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में सड़क सुरक्षा उपायों को अपनाया जाना नितांत आवश्यक है। गाड़ी के फॉग लाइट सही रखें। जब धुंध होती है तब फॉग लाइट की उपयोगिता बढ़ जाती है। वाइपर भी चालू हालत में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed