{"_id":"6765817fff86f847c0072718","slug":"fog-in-the-morning-sunshine-during-the-day-melting-in-the-evening-increased-the-problem-balrampur-news-c-99-1-slko1019-118680-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सुबह कोहरा, दिन में धूप, शाम को गलन ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सुबह कोहरा, दिन में धूप, शाम को गलन ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
बलरामपुर में घने कोहरे के बीच लाइट जलाकर गुजरते वाहन।-संवाद
बलरामपुर।शुक्रवार को मौसम के तीन रंग देखने को मिले। सुबह कोहरा रहा, दोपहर को धूप निकली तो शाम को गलन भरी ठंड से लोग परेशान हो गए। कोहरे का असर यातायात पर भी पड़ा।
शुक्रवार की सुबह जिला कोहरे की चादर से ढका रहा। इसके चलते हाईवे पर बड़े वाहनों की रफ्तार पर आठ बजे तक ब्रेक लगा रहा। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दिन में तेज धूप निकलने के कारण लोगों ने राहत महसूस की। शाम को पांच बजे के बाद तेज सर्द हवाओं का दौर फिर शुरू हो गया। जैसे-जैसे घड़ी की सुइयां आगे बढ़ती गईं, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की संख्या कम होती गई। ठंड से बुजुर्ग व बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित दिखे।
सार्वजनिक स्थानों नहीं जले अलाव
ठंड के बावजूद सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जलवाए गए। इसके चलते शाम होते ही सन्नाटा पसर गया। झारखंडी रेलवे स्टेशन, वीर विनय चौराहा, संतोषी माता तिराहा, नौशहरा व आंबेडकर तिराहा आदि स्थानों पर अलाव न जलने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
एसडीएम ने किया रैन बसेरे का निरीक्षण
उतरौला। तहसील क्षेत्र में ठंड से बचाव के लिए बनाए गए रैन बसेरे का एसडीएम अवधेश कुमार ने बृहस्पतिवार की शाम निरीक्षण किया। बस स्टेशन पर बने रैन बसेरा का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई की समुचित व्यवस्था, महिला-पुरुष के लिए अलग शौचालय तथा रैन बसेरों में महिलाओं के लिए अलग से रास्ते का प्रबंध किए जाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति व अधिशासी अधिकारी राजमणि आदि मौजूद रहे।