फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Focus will be on developing eco-tourism

ईको टूरिज्म विकसित करने पर होगा फोकस

Mon, 30 May 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Focus will be on developing eco-tourism
बलरामपुर। जिले में ईको टूरिज्म विकसित करने पर विशेष फोकस होगा। इससे जिले का विकास होने के साथ-साथ यहां के लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। ईको टूरिज्म विकसित करने में भौगोलिक परिस्थितियों के बारे में जानकारी के लिए जिले का भ्रमण करेंगे। लोगों से सहयोग लेकर गांवों को मॉडल बनाने का प्रयास करेंगे। जिले के हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास कराने के लिए प्राथमिकता के आधार पर सभी कार्य समय से पूरे कराए जाएंगे। ये बातें नवागत सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने विकास भवन स्थित कार्यालय में सोमवार को अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहीं।
विज्ञापन

नवागत सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि नीति आयोग की तरफ से जिले का पिछड़ापन दूर करने के लिए इसे आकांक्षात्मक के रूप में चयनित किया गया है। भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले का बेहतर विकास हो, इसके लिए सभी बिंदुओं पर पूरी मेहनत से कार्य किये जाएंगे। शिक्षा, कृषि व आधारभूत संरचना आदि के क्षेत्रों में कार्य करने की बड़ी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

गांवों को मॉडल बनाने के लिए प्रयास करेंगे। सबसे पहलेे चार गांवों को मॉडल के रूप में विकसित करने की योजना तैयार करेंगे। वहां के लोगों से सहयोग लेकर गांव को सजाने-संवारने में जुटेंगे और बाद में जिले के सभी गांवों में इसी तर्ज पर कार्य किये जाएंगे। पर्यटन के क्षेत्र में संभावनाएं तलाश कर ईको टूरिज्म विकसित करने के क्षेत्र में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव कुमार मौर्य 2018 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। झांसी में ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अगस्त 2020 में संजीव को अमेठी जिले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पद पर तैनाती मिली। इसके बाद शासन ने 27 मई 2022 को बलरामपुर के सीडीओ पद पर तैनाती की है। सीडीओ के पद पर कार्य करने का संजीव का ये पहला अवसर होगा। इस अवसर पर डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, पीडी अनिल कुमार सिंह, डीएसटीओ संजीव कुमार, डीसी एनआरएम सूबेदार सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed