फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Flood wreaks havoc, MNREGA work halted in 276 gram panchayats

Balrampur News: बाढ़ का कहर, 276 ग्राम पंचायतों में मनरेगा काम ठप

Wed, 10 Jul 2024 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 10 Jul 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Flood wreaks havoc, MNREGA work halted in 276 gram panchayats
बलरामपुर। नदियों व पहाड़ी नालों के बाढ़ का कहर लोगों पर टूट रहा है। इससे मनरेगा श्रमिक भी अछूते नहीं हैं। मनरेगा काम ठप होने से जिले की 276 ग्राम पंचायतों में श्रमिकों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में मनरेगा श्रमिकों को गांवों में रोजगार मुहैया कराने में बाढ़ व बारिश बाधा बन गई है।
विज्ञापन




जिले के 793 ग्राम पंचायतों में मनरेगा श्रमिकों को घर बैठे रोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिए कच्चे-पक्के काम कराए जाते हैं। जनपद की तीनों तहसीलों में राप्ती व बूढ़ी राप्ती नदियों के साथ 17 पहाड़ी नालों एवं सुआंव नाला में बाढ़ का कहर टूट रहा है। इससे जिले के 276 ग्राम पंचायतों में मनरेगा काम ठप है, जिसके चलते यहां के श्रमिकों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। श्रमिक कल्लू, बड़का, छोटका, मनोरथ व राजू ने बताया कि हरैया सतघरवा ब्लॉक के लालपुर-फगुइया गांव में बारिश के बाद राप्ती नदी में बाढ़ के चलते मनरेगा काम ठप है। ऐसे में मनरेगा श्रमिकों को गांव में रोजगार नहीं मिल पा रहा है। वहीं जिले के सभी नौ ब्लॉकों के 518 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को मनरेगा काम हुआ है। इन ग्राम पंचायतों में 21535 मनरेगा श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराया गया।
विज्ञापन




फैक्ट फाइल



कुल जॉबकार्डधारकों की संख्या - 175355

परिवार से जुड़ मनरेगा श्रमिकों की संख्या - 205470

बाढ़ के कारण आई समस्या



जिले में पिछले चार दिनों तक हुई भारी बारिश के चलते कई गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बाढ़ के कारण कई ग्राम पंचायतें प्रभावित हैं, जिसके चलते मनरेगा काम संभव नहीं हो पा रहा है। सूखे गांवों में मनरेगा कच्चे व पक्के काम कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतीश कुमार पांडेय, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed