फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Flood water filled the road and houses, increased trouble

सड़क व घरों में भरा बाढ़ का पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी

Wed, 18 Aug 2021 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
Flood water filled the road and houses, increased trouble
बलरामपुर के महराजगंज तराई में आई बाढ़ के पानी के बीच गुजरते लोग। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। सड़क प घरों में बाढ़ का पानी भर गया है जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। राप्ती नदी के बाढ़ में सैकड़ों एकड़ फसलें डूब चुकी हैं। फसलों की तबाही को लेकर किसानों को चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

जिले के तीनों तहसीलों में 100 गांवों में राप्ती नदी के बाढ़ का पानी भर गया है। बाढ़ के चलते राप्ती नदी के तटवर्ती इलाकों में बसे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासन की तरफ से बाढ़ प्रभावित गांवों में नावों का इंतजाम कराया गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन की तरफ से कड़ी निगरानी के साथ-साथ राहत सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

सदर तहसील के 40 से अधिक गांवों में राप्ती नदी के बाढ़ का कहर टूट रहा है। कोड़री मथुरा बाजार मार्ग पर बने डिपों पर बाढ़ का पानी बीते तीन दिनों से बह रहा है जिसके चलते लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ का पानी भर जाने से कई गांवों का संपर्क मार्ग भी कट गया है। बढ़ईपुरवा कोड़री चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से डिप पार कराने के लिए 100-100 रुपये की अवैध वसूली भी की जा रही है।
लालपुर फगुुईया, गोसाईपुरवा, कोड़री, बढ़ईपुरवा, झौहन्ना, कल्यानपुर, काशीपुर, लौकहवा, कुर्मीपुरवा, इटहिया, नरयनापुर, साखीरेत, पिठ्ठा, रजगढ़वा व पतझी सहित 40 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है जिससे फसलें बर्बाद हो गई हैं। थाना महराजगंज तराई के रामगढ़ मैटहवा, विजयाडीह, बरगदही सहित 12 से अधिक गांवों में खरझार पहाड़ी नाले के बाढ़ का पानी भर गया है।
हरैया थाना परिसर में बाढ़ का पानी भर गया है जिससे पीड़ितों को अपनी शिकायतें दर्ज कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। थाने के पुलिस अफसरों व कर्मियों को भी बाढ़ के पानी से काफी परेशानी हो रही है। हरैया बाजार में भी पहाड़ी नाले के बाढ़ का पानी भर गया है जिससे बाजार वासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बरगदही के प्रधान प्रतिनिधि मंगलदेव सिंह ने बताया कि गांव के चारों तरफ पानी भर जाने से हिम्मतपुरवा, सुखदेवपुरवा व साखीरेत के लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। श्याम बहादुर सिंह, अरुण प्रताप सिंह, मनोज सिंह, दिनेश सिंह, चंद्रभान पाठक आदि ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
ग्राम पंचायत बेला के प्रधान उमेश यादव ने बताया कि वसीम, संजय व उदय प्रताप का घर बाढ़ के पानी में घिर गया है। एसडीएम विनोद सिंह ने बताया कि मौके पर राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल को भेजा गया है। शीघ्र ही आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी।
ककरहवा पहाड़ी नाले में उफान आने से आसपास के बसे गांव के लोगों में दहशत है। डीएम श्रुति, एसपी हेमंत कुटियाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, एएसपी अरविंद मिश्र, तुलसीपुर एसडीएम विनोद कुमार सिंह व सीओ तुलसीपुर कुंवर प्रभात सिंह आदि अधिकारियों की टीम ने बुधवार को तुलसीपुर तहसील के बाढ़ प्रभावित ग्राम वीरपुर का निरीक्षण कर जायजा लिया। वीरपुर गांव चारों तरफ बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है।

डीएम ने ग्रामीणों का हालचाल लिया। स्वच्छ पेयजल, मवेशियों के लिए चारा, दवा व अन्य सामान मिल रहे है कि इस बात की भी पुष्टि की। गांव में चिकित्सकों की टीम तैनात करने का निर्देश दिया गया है। प्रधान आनंद पाल सिंह ने बताया कि गांव में नाव चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed