{"_id":"5f15c03b8ebc3e6396563cb8","slug":"flood-in-rapati-balrampur-news-lko5316441134","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी बिंदु से 35 सेमी. ऊपर पहुंची राप्ती, बाढ़ का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतावनी बिंदु से 35 सेमी. ऊपर पहुंची राप्ती, बाढ़ का खतरा
विज्ञापन
देहात बलरामपुर। बीते दिनों नेपाल में हो रही भारी बारिश के चलते राप्ती नदी के जलस्तर में वृदिुध जारी है। सोमवार नदी का जलस्तर चेतावनी बिन्दु से 35 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। नदी के जलस्तर में हो रही वृद्घि से तटवर्ती इलाकों में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। कई स्थानों पर नदी कटान भी कर रही है।
सोमवार शाम नदी का जलस्तर चेतावनी बिन्दु 103.620 मीटर से 35 सेंटीमीटर ऊपर 103.970 मीटर पहुंच गया है। नदी के जलस्तर में वृद्घि जारी है। जलस्तर बढ़ने से सदर, तुलसीपुर तथा उतरौला तहसील में तटवर्ती गांव में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
सुहागिनपुरवा, गोसाईंपुरवा, गोनकोट, चरनगहिया, बेलहा, लालाजोत, करमोहना, भोजपुर, सोनपुर, नैनसुखवा, भरवलिया, परसौना सहित कई गांव के किनारे नदी की कटान तेज हो गई है। बाढ़ खंड के अधिकारी व कर्मचारी कटान रोकने के प्रयास में जुटे हैं।
विज्ञापन
आपदा अधिकारी/एडीएम एके शुक्ल ने बताया कि बाढ़ की संभावना को देखते हुए सभी उपजिलाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।