फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   flood in balrampur

खरझार नाले के कटान से बांध क्षतिग्रस्त

Sat, 13 Jul 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
flood in balrampur
बलरामपुर के खरझार नाले पर कटा एप्रोच मार्ग। - फोटो : BALRAMPUR
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। खरझार नाले के बाढ़ व कटान में बांध निर्माण पर खर्च 4.58 करोड़ रुपये की धनराशि पानी में डूब रही है। दो वित्त वर्ष में क्षेत्रवासियों को बाढ़ से बचाने के लिए लोहेपनिया व रामगढ़ मैटहवा गांवों के पास बांध का निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन

तुलसीपुर ब्लॉक के 18 गांवों के 20 हजार लोगों को खरझार पहाड़ी नाले के बाढ़ की तबाही का मंजर सता रहा है। खरझार पहाड़ी नाले में बरसात शुरू होते ही इस साल बार-बार बाढ़ आने के चलते हो रही परेशानी से क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन पर उपेक्षा बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी पवन वर्मा, तुलाराम, जीवन लाल, ह्दयराम, संजय कुमार, आशोक कुमार, बलराम, विजय कुमार, पतिराम, अरुण तिवारी व बड़का आदि ने शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कहा कि क्षेत्र के 18 गांवों पर खरझार पहाड़ी नाले के बाढ़ की आफत टूट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त वर्ष 2015-16 में 4.03 करोड़ रुपये की लागत से तुलसीपुर ब्लॉक के लोहेपनिया गांव के पास खरझार पहाड़ी नाले से सटाकर करीब 900 मीटर बांध का निर्माण कराया गया था। निर्माण के बाद खरझार पहाड़ी नाले के तेज बहाव को रोकने के लिए ठोकर का निर्माण नहीं कराया गया। गत वर्ष खरझार पहाड़ी नाले में आई बाढ़ कई जगहों पर बांध व एप्रोच क्षतिग्रस्त हो गया।

डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि खरझार पहाड़ी नाले के लोहेपनिया व रामगढ़ मैटहवा गांव के पास दो वित्त वर्ष में बाढ़ खंड की तरफ कराए गए कार्य की जांच के लिए तुलसीपुर एसडीएम विनोद सिंह को निर्देश दिया गया है। एसडीएम से जांच रिपोर्ट भी तलब की गई है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed