फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   flood

पहाड़ी नालों में उफान, राप्ती बेताब है छूने को लाल निशान

Thu, 11 Jul 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
flood
बलरामपुर। चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी नाले उफान पर हैं। राप्ती नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान की तरफ बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 52 सेमी नीचे है। कई गांवों में राप्ती की कटान तेज हो गई है। कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। कई रास्तों पर पानी भर जाने के कारण आवागमन प्रभावित है। जिला प्रशासन ने सभी बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया है। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

बीते दिनों पहाड़ों तथा जिले में शुरू हुई बारिश रूक-रूक कर लगातार जारी है। खरझार पहाड़ी नाले की बाढ़ के चलते रामगढ़ मैटहवा, विजयीडीह, साहेबनगर, हरिहरनगर, लहेरी, जगरामपुरवा, लोहेपनिया, सहबीनिया, दतरंगवा, भुसैलवा, शांतिनगर, सुगानगर समेत करीब 12 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। राप्ती नदी का जलस्तर लाल निशान की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। नदी खतरे के निशान 104.620 मीटर से मात्र 52 सेमी नीचे है।
विज्ञापन

पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार की रात नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो सकती है और नदी खतरे का निशान भी पार कर सकती है। रामगढ़ मैटहवा के लोगों का कहना है कि गांव के निकट महराजगंज तराई बाजार के प्राथमिक स्कूल में बने बाढ़ राहत केंद्र पर कोई कर्मचारी नहीं है। यहां न तो कोई बोर्ड लगा है और न ही बाढ़ पीड़ितों को कोई मदद मिल रही है। हरैया थाना क्षेत्र के भड़सहिया गांव में पहाड़ी नाले की बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज बहाव के चलते गांव दो हिस्सों में बंट गया है। इससे पूरे गांव के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। ग्रामीण रहमत अली, आलोक तिवारी, मोहम्मद रमजान, बड़का देवी, खेमराज, नीबर व ओम प्रकाश आदि ने प्रदर्शन कर सदर एसडीएम से गांव में राहत व बचाव कार्य शुरू कराने की मांग की है। गौरा चौराहा-तुलसीपुर मार्ग के दतरंगवा डिप पर बाढ़ का पानी भरने से आवागमन बाधित है।

लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर 40 रुपये किराया देकर बाढ़ का पानी पार कर रहे हैं। एसडीएम ने इस डिप पर आवागमन के लिए गुरुवार को नाव की व्यवस्था कराई है।
बलरामपुर के डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते जिले में बाढ़ की संभावना दिख रही है। सभी उपजिलाधिकारियों को क्षेत्र में सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। सभी बाढ़ चौकियां सक्रिय कर दी गई हैं। हालात की कड़ी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed