फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Flaws found in women's hospital, instructions for improvement

Balrampur News: महिला अस्पताल में मिलीं खामियां, सुधार के निर्देश

Tue, 08 Aug 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 08 Aug 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Flaws found in women's hospital, instructions for improvement
बलरामपुर के जिला महिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते डीएम अरविंद सिंह व अन्य।
बलरामपुर। अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का आकलन करने के लिए मंगलवार को डीएम व सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों ने नगर व ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों का निरीक्षण किया। जिला महिला अस्पताल के निरीक्षण में तमाम खामियां मिलने पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने स्थिति में सुधार का निर्देश दिया। सुधार न होने पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखे जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने मंगलवार को जिला महिला चिकित्सालय में प्रतीक्षालय, जनरल वार्ड, पैथालाजी, एनआईसीयू और ओपीडी का निरीक्षण किया। प्रतीक्षालय में गंदगी पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया। कहा कि सभी चिकित्सक समय से अस्पताल में बैठें और मरीजों का सदभावनापूर्वक बेहतर इलाज सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

पैथालाॅजी में पीओसी मशीन संचालित न पाये जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित संस्था से बात कर तत्काल मशीन सही कराने का निर्देश दिया। पोस्ट एवं प्री डिलीवरी वार्ड में एक्झास्ट फैन व बड़ा कूलर लगाए जाने का निर्देश दिया। अस्पताल में बेहतर साफ-सफाई के लिए विशेष नोडल बनाए जाने और नामित एजेंसी को नोटिस दिए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी चिकित्सक या पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीज या तीमारदार से पैसे लिए जाने की शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, अपर एसडीएम संतोष कुमार ओझा व सीएमएस डॉ. विनीता राय सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
सीडीओ व एसडीएम ने किया सीएचसी का निरीक्षण

डीएम के निर्देश पर सीडीओ व सभी एसडीएम ने ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने सीएचसी उतरौला व श्रीदत्तगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, चिकित्सक तथा पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति, आशा व एएनएम के कार्यों का आकलन और अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

एसडीएम उतरौला अवधेश कुमार ने सीएचसी गैड़ासबुजुर्ग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी चिकित्सक अनुपस्थित मिले। अस्पताल में हर तरफ गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कार्रवाई के लिए डीएम को जांच रिपोर्ट सौंपने की बात कही। इसके बाद उन्होंने सीएचसी सादुल्लाहनगर का भी निरीक्षण किया। यहां भी गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई और स्थिति में सुधार का निर्देश दिया। सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर व तुलसीपुर एसडीएम अभय कुमार सिंह ने भी अपने-अपने क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर डीएम को जांच रिपोर्ट सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed