फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Five, including DC MDM, arrested in 11 crore MDM scam

Balrampur News: 11 करोड़ के एमडीएम घोटाले में डीसी एमडीएम सहित पांच गिरफ्तार

Thu, 27 Nov 2025 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Five, including DC MDM, arrested in 11 crore MDM scam
-बलरामपुर के एसपी कार्यालय में मौजूद पकड़े गए अ​भियुक्त ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) में 11 करोड़ के घाेटाले में पुलिस ने आरोपी जिला समन्वयक (एमडीएम) फिरोज अहमद खान समेत पांच की गिरफ्तारी हुई है। प्रकरण में 44 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ बुधवार को नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने घोटाले के मास्टर माइंड जिला समन्वयक फिरोज अहमद निवासी बरगदवा सैफ थाना पचपेड़वा के साथ अशोक कुमार गुप्ता, प्रधानाध्यापक, निवासी बलुआ बलुई थाना कोतवाली देहात, नसीम अहमद, ग्राम प्रधान, निवासी चयपुरवा थाना गैसड़ी, मो. अहमदुल कादरी, अभिभावक समिति अध्यक्ष, निवासी मध्यनगर थाना पचपेड़वा, मलिक मुन्नवर, सहायक अध्यापक, निवासी धुसवा थाना गैड़ास बुजुर्ग को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की गई है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक ने बताया कि आईवीआरएस पोर्टल से प्राप्त छात्र संख्या के आधार पर बनाई गई एक्सेल शीट में हेरफेर की जाती थी। जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित कुल राशि को बिना बदले, विद्यालयवार आवंटन में हेरफेर की जाती थी। कुछ विद्यालयों के खाते में धन बढ़ाकर भेजा जाता और उस बढ़ी धनराशि को संबंधित विद्यालय के जिम्मेदार लोग निकालकर आपस में बांट लेते थे। मामले में कई लोगों की भूमिका संदिग्ध है। धन निकासी, खातों के विश्लेषण व तकनीकी साक्ष्यों की गहन पड़ताल जारी है। आगे और बड़े खुलासे व गिरफ्तारियां संभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह करते थे हेराफेरी
मध्याह्न भोजन योजना के जिला समन्वयक (डीसी एमडीएम) फिरोज अहमद खान समेत कई लोगों ने मिलीभगत कर एमडीएम की एक्सेल शीट में हेरफेर की। छात्र संख्या के आधार पर निर्धारित कन्वर्जन कॉस्ट की एक्सेल फाइल डीएम द्वारा अनुमोदित तो की जाती थी, लेकिन पीएफएमएस पोर्टल पर अपलोड करते समय मूल फाइल को न अपलोड कर उसमें मनमाने तरीके से रकम बढ़ाई और घटाई जाती थी। जिन विद्यालयों के खातों में धनराशि बढ़ाकर भेजी जाती थी, वहां प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान और अभिभावक समिति के अध्यक्ष धन निकालकर आपस में बांट लेते थे। इस हेरफेर के कारण वास्तविक विद्यालयों को उनका उचित भुगतान नहीं मिल रहा था।

अभी होंगी और गिरफ्तारी
एसपी विकास कुमार के निर्देश पर बुधवार को पूरी रात पुलिस टीम ने छापा मारा। एएसपी विशाल पांडेय और सीओ नगर ज्योति श्री ने पूरी कार्रवाई पर नजर रखी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह की टीम ने नाॅर्मल तिराहा, बड़ा परेड ग्राउंड के पास से पांच को पकड़ा है। इसके बाद अभी टीम लगातार गिरफ्तारी का अभियान चला रही है। गैसड़ी और पचपेड़वा क्षेत्र में टीम छापा मार रही है। बताया जा रहा है कि अन्य कईयों के बारे में भी पुलिस को सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed