{"_id":"654a87eabdf43a933c08b584","slug":"five-hundred-e-rickshaws-without-routes-people-struggling-with-traffic-jams-balrampur-news-c-99-1-slko1018-4319-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बिना रूट के पांच सौ ई-रिक्शा, जाम से जूझते लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बिना रूट के पांच सौ ई-रिक्शा, जाम से जूझते लोग
Wed, 08 Nov 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के बहराइच रोड पर लगी जाम में फंस कर्मचारी व स्कूली बच्चे।
बलरामपुर। जिम्मेदारों की उदासीनता से शहर में जाम की समस्या सभी के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। लापरवाही के चलते बिना रूट के सड़कों पर फर्राटा भर रहे करीब पांच सौ ई-रिक्शों के साथ सड़कों पर बढ़ता अतिक्रमण आवागमन में दुश्वारियां पैदा कर रहा है। यह स्थिति तब है जबकि चौराहे पर यातायात पुलिस का दफ्तर भी है।
शहर में लगातार बढ़ रही ई-रिक्शा की संख्या जाम की परेशानी बढ़ा रही है। यातायात पुलिस की तरफ से इनके संचालन के लिए निर्धारित रूट प्लान का पालन न कराने से ई-रिक्शा चालक सड़कों को पूरी मनमानी बरतते हैं। सवारियां भरने के लिए सड़कों व चौराहों के किनारे बड़ी संख्या में बेतरतीब खड़े ई- रिक्शा के कारण अन्य वाहनों के साथ ही पैदल आवागमन तक मुश्किल भरा हो जाता है। ई-रिक्शा चालकों के लिए तय रूट फाइलों तक ही सीमित बने हैं। इसका सीधा खामियाजा आए दिन प्रमुख रूट पर लगने वाले जाम के कारण एंबुलेंस, स्कूली वाहनों के साथ आफिस जाने वाले को घंटों जाम में फंस कर भुगतना पड़ता है।
बीते दिन ई-रिक्शा संचालन के लिए रूट प्लान तय किया गया था। इनमें बहराइच, गोंडा व तुलसीपुर रोड के लिए अलग-अलग ई-रिक्शा को नंबर देकर रूट प्लान के अनुसार संचालित किए जाने का निर्देश था। शुरुआती एक-दो दिन के बाद पुलिस की निगरानी न होने से पूरी व्यवस्था ध्वस्त नजर आने लगी। इसके साथ ही मुख्य चौराहों व सड़क किनारे फेरी व ठेले वालों के अतिक्रमण के साथ ही झारखंडी रेलवे क्रासिंग पर ट्रेनों के गुजरने के कारण अधिकांश समय क्रासिंग बंद रहने के कारण भी लोगों को जाम की दुश्वारियों से हर दिन जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट मार्ग पर सर्वाधिक परेशानी
वीर विनय चौक पर जाम होने से कलेक्ट्रेट मार्ग के साथ ही भगवतीगंज रोड, चौक को जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति गंभीर हो जाती है। दोपहर में स्कूलों में छुट्टियां होने का समय लगभग एक ही है, दोपहर दो बजे से तीन बजे से स्कूलाें से बड़ी संख्या में छात्र छूटते हैं।
बस स्टाप के पास सुबह से रात तक जाम
कलेक्ट्रेट को कर जाने वाले मार्ग पर बस स्टाप भी है। यहां पर सड़क किनारे खड़ी होने वाली रोडवेज की बसों व ठेला व फेरी वालों के अतिक्रमण से सुबह से लेकर रात तक जाम की स्थिति बनी रहती है। बस स्टाप पर बहराइच, श्रावस्ती, गाेंडा को जाने वाली रोडवेज की सड़कों पर खड़ी बसें इस परेशानी को कई गुना बढ़ाती है।
ई-रिक्शा चालकों के लिए रूट तय किए जा चुके हैं। रूट के हिसाब से ही इनका संचालन सुनिश्चित कराने का निर्देश है। निगरानी में सख्ती लाकर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी को रोक कर जाम की परेशानी से छुटकारा दिलाया जाएगा। साथ ही मुख्य मार्गों के किनारे से अतिक्रमण हटवाने के लिए भी प्रशासन व पुलिस को पत्र भेजा जाएगा।
अरविंद यादव, एआरटीओ