फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Five health workers including medical officer found absent

Balrampur News: चिकित्साधिकारी सहित पांच स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित

Tue, 06 Jan 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 06 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Five health workers including medical officer found absent
बलरामपुर। स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरायखास का निरीक्षण किया। निरीक्षण में चिकित्साधिकारी सहित पांच स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने पीएचसी के लैब, ओपीडी, वार्ड व लेबर रूम में स्वास्थ्य संसाधनों का जायजा लिया। औषधि भंडार में आवश्यक दवाओं का भरपूर स्टॉक रखने का निर्देश फार्मासिस्ट को दिया। चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश सिंह, लैब टेक्नीशियन नीलम चौधरी, स्टाफ नर्स प्रमिला, वार्ड बॉय शिवम सिंह व स्वीपर कम चौकीदार रितेश सिंह बिना सूचना के ड्यूटी से गायब मिले। सीएमओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

कहाकि जनहित से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता व अनुशासन सर्वोपरि है। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के समय ओपीडी, वार्ड, लेबर रूम व अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर भी सीएमओ ने काफी नाराजगी जताई। कर्मचारियों की उपस्थिति व साफ-सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विजयभान को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed