{"_id":"609a99648ebc3ed63b653e49","slug":"five-died-from-corona-88-positive-balrampur-news-lko5776974133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से पांच की मौत, 88 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से पांच की मौत, 88 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
बलरामपुर। लोगों की लापरवाही व कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने के कारण जिले में कोरोना संक्रमण घटने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
मंगलवार को जिले के लेवल-2 हॉस्पिटल में भर्ती पांच कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। जिले में 18 एसएसबी जवान सहित 88 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि बलरामपुर नगर क्षेत्र के मोहल्ला गोविंदबाग निवासी नूर मोहम्मद (42) को बुखार, खांसी व सांस की शिकायत पर 10 मई को जिला संयुक्त चिकित्सालय के लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
जहां इलाज के दौरान उसी दिन उनकी मौत हो गई। नगर के मोहल्ला मानसपुरी निवासी पाटेश्वरी सिंह (68) को बुखार व खांसी की शिकायत होने पर 10 मई को लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती किया गया था जहां इलाज के दौरान उसी दिन उनकी मौत हो गई।
विशुनपुर पचपेड़वा निवासी मो. शफी (45) को बुखार व खांसी की शिकायत पर 9 मई को लेवल-2 हास्पिटल लाया गया था। इलाज के दौरान 10 मई को उनकी मौत हो गई। महदेइया श्रीदत्तगंज निवासिनी नूरजहां (48) को बुखार व खांसी की शिकायत पर 9 मई को एल-2 कोविड हास्पिटल में भर्ती कराया गया था।
इलाज के दौरान 10 मई को उनकी मौत हो गई। इसी तरह घासी पोखरा रेहरा बाजार निवासिनी अमीना खातून (32) को बुखार व खांसी की शिकायत पर 5 मई को जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया था। कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर उन्हें लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती कराया गया था।
इलाज के दौरान 11 मई को उनकी मौत हो गई। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में शनिवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 88 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में सबसे अधिक 18 लोग एसएसबी कैंपस से शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त बलरामपुर नगर, बलरामपुर ग्रामीण, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार ब्लॉक के गांवों में भी तमाम लोग पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
इन लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार की जा रही है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 6116 हो गई है। 5157 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 106 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 853 है।