{"_id":"5d68027a8ebc3e014757816f","slug":"fit-india-movement-has-been-celebrated-across-the-district-balrampur-news-lko4787454106","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर में रही फिट इंडिया मूवमेंट की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर में रही फिट इंडिया मूवमेंट की धूम
विज्ञापन
बलरामपुर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शुरू किये गए फिट इंडिया मूवमेंट की गुरुवार को जिलेभर में धूम रही। सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों के साथ ही स्कूलों में भी फिट इंडिया मूवमेंट का लाइव प्रसारण दिखाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम से फिट इंडिया मूवमेंट का शुभारंभ कर संबोधित किया।
एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं को फिट इंडिया मूवमेंट का लाइव प्रसारण दिखाया गया। प्राचार्य डॉ. एनके सिंह ने सभी को फिट रहने का संकल्प दिलाया। संयोजक डॉ. आरके पांडेय, डॉ. राजीव रंजन, अमरेंद्र सिंह, डॉ. रामानंद सिंह, डॉ. प्रर्मिला तिवारी, डॉ. दिनेश मौर्य, डॉ. शिव महेंद्र, डॉ. अजहरुद्दीन, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. सुनील मिश्र, डॉ. पीके सिंह आदि ने फिट इंडिया मूवमेंट के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी।
नगर पालिका परिषद सभागार में अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने फिट इंडिया मूवमेंट का शुभारंभ कराया। ईओ राकेश कुमार जायसवाल, आरके पुरी, नागेंद्र आर्य, राशिद, सईद, आलोक भारती, रवींद्र गुप्ता, बहोरन सिंह आदि ने फिट इंडिया मूवमेंट का लाइव प्रसारण देखकर लुत्फ उठाया। शारदा पब्लिक स्कूल में चेयरमैन पराग बोस, निदेशिका सुदीपा बोस, प्रधानाचार्य संदीप सिंह, निशा सिंह व राजीव श्रीवास्तव आदि ने छात्र-छात्राओं को फिट इंडिया मूवमेंट का लाइव प्रसारण दिखाया।
विज्ञापन
सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. नितिन शर्मा, एमपीपी इंटर कॉलेज में कैप्टन जीपी तिवारी, गर्ल्स इंटर कॉलेज में रेखा देवी, डीएवी इंटर कॉलेज में मेजर एचपी वर्मा, मॉडल प्राइमरी स्कूल ह्रदयनगर में हेडमास्टर बृजेश द्विवेदी, प्राथमिक विद्यालय अमवा शिवपुरा में बीडीओ सागर सिंह आदि ने फिट इंडिया मूवमेंट का शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को लाइव प्रसारण दिखाया।
इसी तरह उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग, सादुल्लाहनगर, रेहरा बाजार, पेहर बाजार, श्रीदत्तगंज, ललिया, शिवपुरा, हरैया सतघरवा, महराजगंज तराई, तुलसीपुर, गैसड़ी व पचपेड़वा में फिट इंडिया मूवमेंट की धूम रही। सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ स्कूलों में भी फिट इंडिया मूवमेंट के दिल्ली में शुभारंभ का लाइव प्रसारण दिखाकर लोगों को फिट रहने का संकल्प दिलाया गया।