फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Fishermen will learn the techniques of fish farming

Balrampur News: मछली पालन की तकनीक सीखेंगे मत्स्य पालक

Sat, 19 Aug 2023 04:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 19 Aug 2023 04:44 PM IST
विज्ञापन
Fishermen will learn the techniques of fish farming
फोटो -1
विज्ञापन


आठ मत्स्य पालकों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा समुद्र के तटीय शहर

संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। जिले के मत्स्य पालकों को मछली पालन का आधुनिक तरीका सिखाने के लिए समुद्र के तटवर्ती शहरों का भ्रमण कराया जाएगा। वहां के मत्स्य पालकों से यहां के मत्स्य पालक आधुनिक तकनीक से मछली पालन करना सीखेंगे। भ्रमण पर जाने के लिए मत्स्य विभाग में आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
खेती-किसानी के साथ ही सरकार की ओर से मछली पालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए सरकार की ओर से मछली पालकों को कई सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं ताकि मत्स्य पालन व्यवसाय को प्रोत्साहन मिल सके और मछली का उत्पादन बढ़ सके। मछली पालकों को सरकार की ओर से सब्सिडी और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इसी कड़ी में मछुआ कल्याण कोष के तहत जिले के आठ मत्स्य पालकों को समुद्र के तटवर्ती शहर जहां, मछली का बेहतर उत्पादन होता है, वहां का भ्रमण कराया जाएगा। इन लोगों को मछली पालन का आधुनिक तरीका सिखाया जाएगा ताकि वह मछली उत्पादन बढ़ाकर अधिक मुनाफा कमा सकें। भ्रमण पर आने-जाने, खाने व ठहरने की व्यवस्था मत्स्य विभाग की तरफ से की जाएगी।
विज्ञापन

मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक डॉ. विनोद वर्मा ने बताया कि आवेदन शुरू हो गया है। आठ मत्स्य पालकों को भ्रमण पर भेजा जाएगा। अभी तक सिर्फ दो ही आवेदन पत्र मिले हैं। भ्रमण पर जाने के लिए मत्स्य पालक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभी स्थान चिन्हित नहीं किया गया है, लेकिन चेन्नई, भुवनेश्वर, पश्चिम बंगाल या मुंबई का भ्रमण कराए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed