फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Fish farming will increase the income of farmers

मछली पालन से किसानों के आमदनी में होगी बढ़ोत्तरी

Sun, 09 Jan 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fish farming will increase the income of farmers
बलरामपुर। मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए जिले में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का संचालन किया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से किसानों की आय बढ़ाने वाली तमाम लाभकारी योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर किसान मछली पालन व कारोबार करके आमदनी बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

यह बातें केंद्रीय मत्स्य शिक्षण संस्थान मुंबई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वीके तिवारी ने विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम के तत्वाधान में एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के मत्स्य जीवी सहकारी समितियों के 100 सदस्यों को मछली पालन के साथ कारोबार करने के तौर-तरीके बताए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ डीडीओ गिरीश कुमार पाठक ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सहकारिता प्रबंधन संस्थान क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के निदेशक संजय कुमार ने जिले के सभी मत्स्य पालकों को सहकारिता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने मत्स्य पालकों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और लाभ उठाने की अपील की। मत्स्य पालन तकनीक, रोग निदान व विपणन आदि के बारे में सभी किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।

उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह ने मत्स्य किसानों को कृषक उत्पादक संगठन गठित करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अभिजीत कुलकर्णी ने सभी अतिथियों व मत्स्य पालकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मत्स्य जीवी सहकारी समिति के सचिव राम प्यारे कश्यप, राम उजागर, प्रहलाद निषाद, सुखराम निषाद व मोहम्मद नबी सहित 100 मत्स्य पालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed