फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Firing in Balrampur

अतिउत्साहित महिला जिलाध्यक्ष ने की हर्ष फायरिंग, केस दर्ज

Mon, 06 Apr 2020 09:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
Firing in Balrampur
Firing in Balrampur - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जहां देश के लोग प्रधानमंत्री के आह्वान पर दीपक, मोमबत्ती व मोबाइल टार्च जलाकर कोरोना वायरस से फैले अंधकार को दूर भगा रहे थे वहीं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी ने अतिउत्साह में पति की रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग कर दी। यही नहीं फायरिंग करने के बाद उन्होंने अपना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसपी ने घटना का संज्ञान लेते हुए नगर कोतवाली में उनके खिलाफ केस दर्ज कराकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर जिलाध्यक्ष ने अपने इस कृत्य के लिए क्षमा याचना की है।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी का नगर कोतवाली से चंद कदम दूरी पर मोतीसागर वार्ड मोहल्ला चिकनी में नया मकान निर्माणाधीन है। रविवार रात पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रात नौ बजे अपने घरों के बाहर दीपक, मोमबत्ती व मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर लोग कोरोना के खिलाफ लड़ाई का संकल्प जता रहे थे। जिलाध्यक्ष का परिवार भी अपने घर की छत पर इसी कार्यक्रम में व्यस्त था।
विज्ञापन

इसी बीच जिलाध्यक्ष ने अति उत्साह में अपने पति ओम प्रकाश तिवारी के लाइसेंसी रिवाल्वर से छत पर हर्ष फायरिंग कर दी। जिलाध्यक्ष ने हर्ष फायरिंग का वीडियो बनवाकर खुद की आईडी से सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सुबह होते ही एसपी देवरंजन वर्मा ने महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के कृत्यों को काफी गंभीरता दिखाते हुए नगर कोतवाली में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा मंजू तिवारी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर चारों तरफ दीपावली जैसा उत्साह दिख रहा था। इसी बीच अज्ञानता के चलते अति उत्साह में आकर मैंने हर्ष फायरिंग कर दी। बाद में एहसास हुआ कि पूरे देश में लॉकडाउन के साथ धारा 144 लागू है। मैं अपने इस कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से क्षमायाचना करती हूं।

वहीं जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि रविवार रात भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी ने अति उत्साह में आकर पति की रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने अपनी इस गलती के लिए सार्वजनिक रूप क्षमा याचना की है। उनके इस कृत्य को गंभीर मानते हुए पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed