{"_id":"691c8763f51eeff324028263","slug":"fire-turns-the-joy-of-tonsure-into-sorrow-balrampur-news-c-99-1-brp1008-137241-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आग ने गम में बदली मुंडन की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आग ने गम में बदली मुंडन की खुशियां
विज्ञापन
-बलरामपुर के सकरी गांव में जला मकान ।-संवाद
ललिया। क्षेत्र के ग्राम सकरी निवासी जलील के घर में सोमवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने मुंडन की खुशियां गम में बदल दीं। आग में 40 हजार रुपये नकद, जेवर व अन्य सामान जल गए।
जलील ने बताया कि एक दिसंबर को मुंडन कार्यक्रम का आयोजन होना है। कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। सामान की खरीदारी के लिए सोमवार शाम को फटवा बाजार गए थे। घर लौट रहे थे, तभी आग लगने की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। आग में मेरे घर में रखा 40 हजार रुपये नकद, राशन, कपड़े, जेवर, चारपाई व बिस्तर भी जल गया।
ठंड के मौसम में सिर छिपाने के लिए छप्पर भी नहीं बचा है। आग ने मुंडन की खुशियों को गम में बदल दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जगदीश शुक्ल ने आर्थिक मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया। लेखपाल कुलदीप यादव ने मंगलवार को आग से होने वाले नुकसान की रिपोर्ट तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेज दी है। सदर एसडीएम हेमंत कुमार गुप्त ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट पर जल्द ही पीड़ित को आर्थिक मदद मुहैया करा दी जाएगी।