{"_id":"6442e79111c7ffb67d0b8284","slug":"fire-destroyed-13-houses-balrampur-news-c-13-1-195368-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आग ने तबाह कर दिए 13 घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आग ने तबाह कर दिए 13 घर
Sat, 22 Apr 2023 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत रमवापुर थारू के मजरा मरहिया में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से 13 घर व उनमें रखा सामान जल गया। इसमें चंद्रिका की बेटी की शादी के लिए इकट्ठा किया गया सामान भी जलकर राख हो गया। हलका लेखपाल ने क्षति का आकलन किया है।
मरहिया गांव में चंद्रिका के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने राजकुमार, अब्दुल रऊफ, ओमप्रकाश, जगदेव, बेचू, रामलाल, राजू, लालमन, गंगाराम, हरिराम, ननकुन व झिनकू के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। चंद्रिका ने बताया कि मई में उनकी बेटी की शादी होनी है। इसके सभी सामान इकट्ठा किया गया था। आग लगने से बेटी की शादी के लिए एकत्र किया गया सारा सामान, जेवर व पांच हजार रुपये जल गए। उनकी एक भैंस भी झुलस गई।
चंद्रिका का कहना है कि सामान जल जाने के कारण अब बेटी की शादी कैसे होगी, यह समझ में नहीं आ रहा है। घर-गृहस्थी का सारा सामान जल जाने के कारण पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। आग से शिव शंकर के पांच हजार, रामशंकर के चार हजार रुपये व जेवर तथा राधेश्याम के पांच हजार रुपये सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। हल्का लेखपाल सर्वेश कुमार ने बताया कि क्षति का आकलन किया गया है।