फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Fire at the Relief Fund Office in the Collectorate Union Building

Balrampur News: कलेक्ट्रेट संघ भवन के राहत कोष कार्यालय में लगी आग

Mon, 08 Dec 2025 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Fire at the Relief Fund Office in the Collectorate Union Building
बलरामपुर के बार संघ भवन में जला अ​भिलेख ।-संवाद
बलरामपुर। मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट संघ भवन में रविवार देर रात आग लग गई। आग से राहत कोष में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। कलेक्ट्रेट बार पूर्व अध्यक्ष अश्वनी त्रिवेदी सुबह करीब 9 बजे संघ भवन पहुंचे तो जले कागजों की राख, जली हुई मेज, काली दीवारें और धुआं देखकर वह दंग रह गए। अधिवक्ताओं ने इसे सुनियोजित वारदात बताते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जिला बार संघ अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि बैनामा प्रपत्र, वसीयतनामा, बेलबांड, वकालतनामा सहित अन्य अभिलेखों की बिक्री और आय का पूरा हिसाब-किताब राहत कोष कार्यालय में रखा था। आग से यह महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जलकर राख हो गए। अधिवक्ताओं ने प्राथमिक जांच के आधार पर आशंका जताई है कि यह आग महज दुर्घटना नहीं, बल्कि राहत कोष की आय से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों को मिटाने की सुनियोजित कोशिश है।
विज्ञापन

जिला बार संघ अध्यक्ष व कलेक्ट्रेट बार महामंत्री कमलेश्वर सिंह ने घटना को गंभीर बताते हुए कोतवाली देहात में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। उपनिरीक्षक अमित कुमार चौहान ने रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चौकीदार की चुप्पी संदिग्ध
दफ्तर में तैनात कर्मियों और चौकीदार से अधिवक्ताओं ने कड़ाई से पूछताछ की, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया। इससे अधिवक्ताओं को संदेह है कि घटना में अंदरूनी मिलीभगत भी हो सकती है। कार्यालय में एक महिला कर्मी और दो अधिवक्ताओं की तैनाती है, जो प्रतिदिन यह कार्य संभालते हैं। आग लगने से कई उपकरण भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से राहत कोष कार्यालय की सुरक्षा को मजबूत करने, रात में सुरक्षा गार्ड की मौजूदगी सुनिश्चित करने तथा सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कराने की मांग की है। अधिवक्ताओं का कहना है कि यदि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती, तो इस तरह की घटना संभव ही नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed