फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   FIR will be registered against 34 personnel missing from training

प्रशिक्षण से नदारद 34 कार्मिकों पर दर्ज होगी एफआईआर

Wed, 23 Feb 2022 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
FIR will be registered against 34 personnel missing from training
बलरामपुर। प्रशिक्षण से अनुपस्थित 34 मतदान कार्मिकों पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया जाएगा। संबंधित विभागाध्यक्षों को लापरवाह कार्मिकों के वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। तीसरे दिन बुधवार को एमपीपी इंटर कालेज के 16 कमरों में कार्मिकों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों के सभी पीठासीन, प्रथम, द्वितीय व तृतीय कार्मिकों को विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष ढंग से मतदान कराने के तरीके सिखाए गए। कार्मिकों को पोस्टल बैलेट से मतदान के साथ कोरोना का बूस्टर डोज लगवाने की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

सीडीओ/नोडल अधिकारी मतदान कार्मिक एवं प्रशिक्षण रिया केजरीवाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव में मतदान कराने वाले कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। दोनों पालियों में 1260 मतदान कार्मिकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रथम पाली में 18 और दूसरी पाली में 16 मतदान कार्मिक प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पालियों के अनुपस्थित 34 मतदान कार्मिकों के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। सभी विभागाध्यक्षों को वेतन रोकने के साथ विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। सभी कमरों में नोडल अधिकारियों की निगरानी में मास्टर ट्रेनरों ने दोनों पालियों में कार्मिकों को मतदान कराने के बारे में प्रशिक्षित किया।

प्रेक्षक विधानसभा तुलसीपुर तरुण कुमार मुखोपध्याय, सदर केएस श्रीनिवासन, उतरौला यशपाल शर्मा व गैसड़ी मोहित बुंदास और डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed