फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   FIR lodged against three people including block pramukh for digging soil

Balrampur News: मिट्टी खुदाई में ब्लॉक प्रमुख समेत तीन पर एफआईआर

Wed, 19 Feb 2025 07:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against three people including block pramukh for digging soil
बलरामपुर। उतरौला थाने में मिट्टी की खुदाई करने के मामले में श्रीदत्तगंज ब्लॉक प्रमुख हेमंत जासवाल समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि ब्लॉक प्रमुख ने मामले में किसी तरह से शामिल होने से इन्कार किया है। कहा कि परिवार का आपस में भूमि विवाद है, उसमें उनका नाम साजिश के तहत घसीटा जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी सूर्य प्रताप सिंह ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उनकी पाही कस्बा ग्राम रामपुर बगनहा थाना उतरौला में हैं। उनकी भूमि में सागौन के पेड़ लगे थे, आरोप लगाया कि 03 फिट गहराई तक की मिट्टी को उदय पाल सिंह उर्फ चंदय सिंह निवासी बगनहा थाना उतरौला, ब्लाॅक प्रमुख श्रीदत्तगंज व पवन जेसीबी से खोदवा कर उठा ले गए हैं। अरोप लगाया कि जब इसकी जानकारी प्रमुख को दी तो उन्होंने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि जिस दिन सूर्य प्रताप सिंह ने उनसे मिलने की बात एफआईआर में दर्ज कराई है, उस दिन वह महाकुंभ गए थे। बताया कि वह भी एसपी से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे। जमीन किसकी है यह राजस्व विभाग तय करेगा, इसके लिए भी उन्होंने एसडीएम से बात की है। फिलहाल उतरौला थाने के प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed