फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Financial assistance to dependents of those who died of corona in election duty

चुनाव ड्यूटी में कोरोना से मरने वालों को आर्थिक मदद की गुहार

Fri, 07 May 2021 10:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Financial assistance to dependents of those who died of corona in election duty
बलरामपुर। पंचायत चुनाव की ड्यूटी में कोरोना महामारी की चपेट में आने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने की गुहार लगाई गई है। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन गुरुवार को बीएसए डॉ. रामचंद्र को सौंपकर पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना महामारी से मरने वाले कर्मचारियों के परिवारीजनों को तत्काल सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, संयुक्त मंत्री शिव कुमार सोनी, मंत्री अवधेश कुमार श्रीवास्तव व कोषाध्यक्ष काजिम अली अंसारी आदि ने सीएम को संबोधित ज्ञापन में कहा है कि जिले में बीईओ समेत 14 शिक्षकों व कर्मचारियों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान कोरोना की चपेट में आने से अपनी जान गवां दी है।
विज्ञापन

26 अप्रैल को मतदान व दो मई से कराई गई मतगणना के दौरान अधिकारी सहित 14 शिक्षक व कर्मचारी कोरोना महामारी की चपेट में आ गए। कोरोना महामारी के चपेट में आकर मरने वालों के परिवारीजनों को तत्काल आर्थिक मदद मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक प्रतिनिधियों से बीएसए ने बताया कि शासन स्तर से चुनाव ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व शिक्षकों के परिजनों को निर्धारित नियमों व शर्तों के अनुसार आर्थिक मदद दिलाने के लिए ब्योरा मांगा है। सूची तैयार कराकर शासन को भेज दी गई है। शीघ्र ही शासन स्तर से परिवारीजनों को आर्थिक मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed