फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Filled samples of food items from five shops

पांच दुकानों से खाद्य पदार्थों के भरे नमूने

Thu, 20 Jan 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Filled samples of food items from five shops
बलरामपुर। लोगों को शुद्ध खाद्य पदार्थ मुहैया कराने के लिए मिलावटी कारोबारियों पर कार्रवाई का शिकंजा कसा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को पांच दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए। खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका में नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गये। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य पदार्थों में मिलावट पाए जाने संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि अभियान के दौरान हरिहरगंज से रामकरन, बड़लाल व पाटेश्वरी से दूध का और बलदेवनगर बाजार में जयप्रकाश की दुुकान से सेंवईं व कोड़री बाजार में अशोक कुमार की दुकान से नमकीन का नमूना संकलित करके जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट के आधार पर मिलावट करने वाले कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालमणि यादव, सत्यवीर सिंह, कमला रावत व बृजेश कुमार वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed