फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   File is being scrutinized for payment made to fake teachers

Balrampur News: फर्जी शिक्षकों को हुए भुगतान की खंगाली जा रही फाइल

Wed, 17 May 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 17 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
File is being scrutinized for payment made to fake teachers
बलरामपुर। बेसिक के बाद माध्यमिक विद्यालयों के फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई तेज हो गई है। चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने इनकी सेवा से संबंधित रिकॉर्ड की खोजबीन शुरू कर दी है। कब इनकी नियुक्ति की गई, कितना वेतन भुगतान किया गया, जैसे बिंदुओं पर पत्रावली खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को तुुलसीपुर व कोतवाली नगर में चार शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि 11 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए संबंधित कॉलेजों को कहा गया है। बताया कि इन शिक्षकों ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का फर्जी आदेश तैयार करके नौकरी ली थी।
विज्ञापन

कोतवाल नगर विमलेश सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। फर्जी सत्यापन आदेश पर नौकरी करने वाले शिक्षकों का पूरा रिकार्ड तलब किया गया है। इसके आधार पर आगे की भूमिका तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसूली की तैयारी
बेसिक शिक्षा विभाग ने भी फर्जी डिग्री पर नौकरी करने वाले शिक्षकों को अब तक हुए भुगतान का आकलन करना शुरू कर दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी स्तर से इसका विस्तृत डाटा तैयार कराया जा रहा है। इसके आधार पर यह तय किया जाएगा कि किससे कितनी धनराशि की रिकवरी की जानी है। बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि इस दिशा में काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed