फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Fight in electoral rivalry, one dead

दो पक्षों में मारपीट, इलाज के दौरान एक की मौत

Sat, 15 May 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Fight in electoral rivalry, one dead
बलरामपुर। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के रोवारी के मजरा लखाही गांव में वर्तमान व पूर्व प्रधान के बीच चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। दोनों के पक्षों के 28 लोग घटना में घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी घायलों को सीएचसी नंदनगर में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल से बहराइच रेफर कर दिया गया। बहराइच से लखनऊ भेजा गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने वर्तमान व पूर्व प्रधान सहित आठ लोगों पर केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक थाना गौरा चौराहा चंद्रेश कुमार ने शनिवार को बताया कि ईद के दिन वर्तमान प्रधान अतीकुर्रहमान के लोग गांव के ही असगर के यहां सेवईं देने गए थे। मौके पर मौजूद पूर्व प्रधान अनवर के बीच चुनाव की रंजिश को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आपस में मारपीट करने लगे। घटना में वर्तमान प्रधान के समर्थक मोहम्मद अफजल उर्फ सोनू(23) को गंभीर चोटें आई और 27 अन्य लोग मामूली रुप से घायल हो गए।
सभी को सीएचसी नंदनगर में भर्ती कराया गया। सोनू की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी 27 लोगों को उपचार के बाद सीएचसी के डॉक्टर ने घर भेज दिया।

जिला अस्पताल से सोनू को बहराइच के लिए रेफर किया गया। बहराइच के डॉक्टर ने सोनू को लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान सोनू की रात में मौत हो गई है। पूर्व प्रधान अनवर व वर्तमान प्रधान अतीकुर्रहमान समेत दोनों पक्षों के चार-चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed