फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Festive program will be held at 10 places

10 स्थानों पर होगा उत्सव कार्यक्रम

Mon, 20 Dec 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Festive program will be held at 10 places
बलरामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों में हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम मनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्सव के कार्यक्रमों को सफल बनाने पर बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से दो लाख 50 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। जिले के सभी 10 नगर व ब्लॉक संसाधन केंद्रों के बैंक खातों में 150-150 प्रतिभागियों पर 25-25 हजार रुपये विभिन्न मदों में खर्च करने के लिए धनराशि भेज दी गई है। उत्सव को सफल बनाने में बेसिक शिक्षा विभाग के साथ आईसीडीएस के अफसरों व कर्मियों को भी सहयोग करने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के सुझाव पर जिले के एक नगर व नौ ब्लॉक ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर 21 दिसंबर को हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रमों की धूम रहेगी। नोडल शिक्षक संकुल सदस्यों, एसआरजी, डायट मेंटर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सीडीपीओ, सुपरवाइजर, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों जैसे बीडीओ, एडीओ पंचायत, प्रत्येक संकुल से 10-10 अभिभावक व जनप्रतिनिधि नगर व ब्लॉक संसाधन केंद्रों के कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। राज्य स्तर से जिले के एक नगर व नौ ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर उत्सव के आयोजन पर दो लाख 50 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर व ब्लॉक संसाधन केंद्रों के बैंक खातों में 25-25 हजार रुपये भेज दिए गए हैं। प्रत्येक केंद्र के कार्यक्रम में 150 बच्चों को शामिल किया जाएगा। बच्चों के नाश्ते पर 90 रुपये प्लेट की दर से एक केंद्र पर 13,500 रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

टेंट व अन्य संसाधनों पर प्रत्येक केंद्र को 11,500 रुपये खर्च करने के लिए दिए गए हैं। उत्सव कार्यक्रम का अनुश्रवण करने के लिए समिति गठित की गई है, जिसमें एक-एक डायट मेंटर, एसआरजी व जिला समन्वयक को शामिल किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के डीसी प्रशिक्षण मोहित देव त्रिपाठी ने बताया कि बैनर सहित कार्यक्रम उद्घाटन की फोटो, उपस्थित प्रतिभागियों की हस्ताक्षर की छाय ाप्रति, मिनट-टू-मिनट ऑख्या, ब्लॉकवार कार्यक्रम का एलबम व अभिलेख 25 दिसंबर तक उपलब्ध कराना होगा। जिला स्तर पर अभिलेखों को तैयार कर राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी बीईओ को सौंपी गई जिम्मेदारी
हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव के आयोजन की जिम्मेदारी जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ को सौंपी गई है। उप शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल गोंडा/प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान विनय मोहन वन से डायट मेंटर को प्रतिभाग कराने के लिए निर्देशित करने का अनुरोध किया गया है। सभी एसआरजी को कार्यक्रम के एजेंडा बिंदुओ से संबंधित तैयारी, दिए गए सत्र योजना के अनुसार मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम की पीपीटी व वीडियो तैयार कर बीईओ व बीएसए कार्यालय को उपलब्ध कराने का जिम्मा दिया गया है।
- डॉ. रामचंद्र, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed