{"_id":"64481832f1ce96a02a09f396","slug":"festive-atmosphere-in-schools-balrampur-news-c-13-1-200351-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: स्कूलों में रहा उत्सव का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: स्कूलों में रहा उत्सव का माहौल
Tue, 25 Apr 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। दोपहर एक बजे का वक्त, सिविल लाइंस स्थित बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में शिक्षक से लेकर छात्र तक उधेड़बुन में फंसे हुए थे। हर किसी की नजर घड़ी पर टिकी हुई थी। कोई मोबाइल पर तो कोई लैपटॉप पर परीक्षा परिणाम देखने को उत्सुक नजर आ रहा था। परिणाम का एलान होते ही जैसे ही प्रिंसी के जिला टॉप करने की खबर आई, हर कोई वाह-वाह कहता नजर आया। सहेलियों ने खुशी में उसे गोद में उठा लिया। हर किसी की जुबां से बस एक ही अल्फाज निकल रहा था, वेलडन।
बलरामपुर माॅडर्न इंटर कॉलेज हो या फिर स्कालर्स एकेडमी इंटर कॉलेज उतरौला, हर जगह उत्सव का माहौल दिखा। मंगलवार को स्कूलों में हर जगह मंगल दिखाई दिया। हर कोई मेधावियों को शाबाशी देता नजर आया। यही नहीं, साइबर कैफे की दुकानों पर भी मेधावियों की भीड़ दिखी।
फेल दिखी डीआइओएस कार्यालय की व्यवस्था
परीक्षा परिणाम को लेकर डीआइओएस कार्यालय की व्यवस्था फेल दिखी। कर्मचारी मौजूद तो थे, लेकिन उन्हें परिणाम को लेकर कोई जानकारी ही नहीं थी। परीक्षा प्रभारी राहुल शर्मा का कहना था कि हमने काफी कोशिश की लेकिन, कुछ पता ही नहीं चल पा रहा है। बताया कि गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय से भी पता किया। कुछ मिल नहीं पा रहा है।