{"_id":"6a58f27f143872852d0f3441","slug":"fertilizer-distribution-accelerates-in-kharif-season-message-sent-to-74-thousand-farmers-balrampur-news-c-99-1-slko1019-151712-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: खरीफ सीजन में खाद वितरण तेज, 74 हजार किसानों को भेजा गया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: खरीफ सीजन में खाद वितरण तेज, 74 हजार किसानों को भेजा गया संदेश
Thu, 16 Jul 2026 08:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो-9-बलरामपुर में निजी खाद की दुकान का निरीक्षण करते जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवाल।-स
बलरामपुर। खरीफ सीजन में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए जिले में वितरण व्यवस्था तेज कर दी गई है। सहकारिता विभाग ने 74 हजार किसान सदस्यों के मोबाइल पर संदेश भेजकर उन्हें निर्धारित तिथि पर सहकारी समितियों से खाद लेने की व्यवस्था लागू की है। इसका उद्देश्य समितियों पर भीड़ कम करना, वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और किसानों को आसानी से खाद उपलब्ध कराना है।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अजय कुमार मौर्य ने बताया कि जिले की 86 सहकारी समितियों पर यूरिया और डीएपी का वितरण किया जा रहा है। वर्तमान में समितियों पर 35,378 बोरी यूरिया और 4,191 बोरी डीएपी उपलब्ध है। खाद वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए 28 सचिव, 26 विक्रेता और 27 अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी समितियों पर नियमित निगरानी भी की जा रही है।
जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवाल ने बताया कि 15 जुलाई को सहकारी समितियों और निजी दुकानों के माध्यम से कुल 304 मीट्रिक टन यूरिया तथा 20 मीट्रिक टन डीएपी की बिक्री हुई। जिले की 418 निजी दुकानों से 2,540 किसानों ने खाद खरीदा, जबकि 51 सहकारी समितियों से 953 किसानों को खाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले में 880 बिक्री केंद्रों पर यूरिया और 421 केंद्रों पर डीएपी उपलब्ध है। किसानों को प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही खाद प्राप्त करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
यदि किसी स्थान पर ओवररेटिंग, जमाखोरी या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि खरीफ की बुआई के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।