{"_id":"6aad6f299a1a05f4050ce12f","slug":"female-students-were-made-aware-of-health-and-hygiene-balrampur-news-c-99-1-slko1018-154990-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति छात्राओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति छात्राओं को किया जागरूक
Fri, 18 Sep 2026 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो-32- नगर के एमएलके महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। स्रोत महाविद्यालय
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान टीबी मरीजों को गोद लेने के साथ उन्हें पोषण पोटली वितरित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ल और प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने किया। प्रबंध समिति के सचिव ने कहा कि टीबी से लड़ाई में दवा के साथ मरीजों के पोषण और मानसिक संबल पर ध्यान देना जरूरी है। एसीएमओ ने कहा कि टीबी के कारण मरीज का वजन और ऊर्जा कम हो सकती है। पोषण पोटली के माध्यम से उच्च कैलोरी और प्रोटीनयुक्त आहार उपलब्ध कराया जा रहा है।
प्राचार्य ने कहा कि कमजोर सामाजिक-आर्थिक स्थिति वाले मरीजों की सहायता कर उन्हें दवा का पूरा कोर्स कराने में सहयोग करना ही कार्यक्रम का उद्देश्य है। महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में संयोजक प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने महिला स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी। मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह और समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अनामिका सिंह ने स्वच्छता पर जोर देते हुए छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किए।
विज्ञापन
डॉ. स्वदेश भट्ट ने स्वागत किया और डॉ. सुनील कुमार शुक्ल ने संचालन किया। कार्यक्रम में प्रो. दिनेश कुमार मौर्य, डॉ. कृतिका तिवारी, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. सूर्य मणि त्रिपाठी, राजर्षि मणि तिवारी और सुरेश कुमार सैनी सहित 10 लाभार्थी मौजूद रहे।