{"_id":"620013d45d4c9e54115c68b3","slug":"female-balrampur-news-lko616697765","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सखी बूथों पर केवल महिलाएं करेंगी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सखी बूथों पर केवल महिलाएं करेंगी वोटिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले के चार पिंक (सखी) बूथों पर केवल महिला वोटरों से मतदान कराने की तैयारियां की जा रही हैं। चारों पिंक बूथों पर 1974 महिला वोटरों को मतदान करना है। सभी पिंक बूथों पर महिला अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में महिला वोटरों को मतदान करने के लिए पोलिंग बूथों को चिह्नित कर लिया गया है। प्रशासन की ओर से महिला वोटरों का मतदान कराने को पिंक पोलिंग बूथों पर तैयारियां की जा रही हैं।
विधानसभा चुनाव 2022 में निर्वाचन आयोग की तरफ से पिंक(सखी) पोलिंग बूथों पर केवल महिलाओं से ही मतदान कराने का सुझाव दिया है। निर्वाचन आयोग के सुझाव पर चारों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक पिंक(सखी) पोलिंग बूथ तैयार कराये जा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र 291-तुलसीपुर में कस्तूरबा आर्य बालिका इंटर कॉलेज के भाग संख्या 388 को पिंक बूथ के रुप में चयनित किया गया है। छठवें चरण के दौरान तीन मार्च को भाग संख्या 388 बूथ पर 442 महिला वोटरों से मतदान कराने की तैयारी की जा रही है। विधानसभा क्षेत्र 292-गैसड़ी में प्राथमिक विद्यालय पचपेड़वा के भाग संख्या 295 को पिंक बूथ बनाया गया है। भाग संख्या 295 पर 524 महिला वोटरों को मतदान के दिन अपना वोट देना है। विधानसभा क्षेत्र 293-उतरौला में भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज के भाग संख्या 79 को पिंक बूथ के रुप में तैयार किया जा रहा है जहां पर 412 महिला वोटरों को मतदान करना है। विधानसभा क्षेत्र 294-बलरामपुर अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है जहां 596 महिला वोटरों से मतदान कराने के लिए एमडीके बालिका इंटर कालेज के भाग संख्या 144 को पिंक बूथ के रुप में तैयार किया जा रहा है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहिद अहमद ने बताया कि सभी चार पिंक बूथों पर महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को ही तैनात किया जाएगा। सभी पिंक बूथों पर पीठासीन अधिकारियों से लेकर प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान कार्मिकों के साथ पुलिस फोर्स के रुप में भी केवल महिलाओं की ही ड्यूटी लगेगी।
पिंक बूथों को तैयार कराने का निर्देश
पिंक बूथों पर केवल महिला वोटरों को मतदान करने की सुविधा दी जाएगी। छठवें चरण के दौरान तीन मार्च को होने वाले मतदान के दौरान जिले के चारों विधानसभाओं में महिला वोटरों के लिए एक-एक पिंक बूथ तैयार कराए जा रहे हैं। चारों पिंक बूथों पर सिर्फ महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया पूरी कराने के लिए तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
श्रुति, डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी