फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Father throws two sons into canal, one dead, other missing

Balrampur News: पिता ने दो बेटों को नहर में फेंका, एक की मौत, दूसरा लापता

Fri, 27 Dec 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 27 Dec 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Father throws two sons into canal, one dead, other missing
बलरामपुर के शंकरपुर कला गांव में रोती मृतक की मां व अन्य परिजन।
बलरामपुर। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के शंकरपुर कला निवासी मुकेश गौतम ने बृहस्पतिवार को अपने दो बेटों को नहर में फेंक दिया। नहर से एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से मां संगीता व दो बेटियाें का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ब्रिज किशोर चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे मुकेश गौतम अपने बेटे 11 वर्षीय अमरेश व सात वर्षीय आनंद को बिस्किट दिलाने गांव में ले गया था। इसके बाद गांव के दक्षिण तरफ स्थित राप्ती मुख्य नहर में दोनों बच्चों को फेंक दिया। नहर के पास गन्ना लाद रहे संदीप यादव ने नहर में छलांग लगाकर आनंद को मृत अवस्था में बाहर निकाल लिया। संदीप के शोर मचाने पर प्रधान के साथ कई ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

दलबल के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार राज ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक ने अमरेश की तलाश के लिए गोताखोर व मछुआरों की मदद ली। देर शाम तक तलाशी के बाद भी नहर से उसको बाहर निकाला नहीं जा सका। गोंडा से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है, जो शुक्रवार को अमरेश की तलाश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव से लिपटकर राेती रही मां
मां संगीता बेटे आनंद के शव से लिपटकर रोती रहीं। वह बस यही कह रही थी कि बच्चों के बिना कैसे जिंदा रहूंगी। संगीता की दो बेटियां भी हैं। बड़ी बेटी पांच साल की और छोटी बेटी दो साल की है। ग्राम प्रधान ब्रिज किशोर चौधरी ने बताया कि मुकेश गौतम मानसिक मंदित है। उसका इलाज गोरखपुर में चल रहा है। वहीं, नायब तहसीलदार अभिनव सिंह चौहान ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। अमरेश की तलाश के लिए प्रभारी निरीक्षक से वार्ता कर एनडीआरएफ से मदद लेने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed