फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Fasting women will offer prayers to the rising sun today

Balrampur News: उदयाचलगामी सूर्य को आज अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं

Thu, 07 Nov 2024 09:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 07 Nov 2024 09:39 PM IST
विज्ञापन
Fasting women will offer prayers to the rising sun today
बलरामपुर। शहर के झारखंडी सरोवर पर बृहस्पतिवार की शाम को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सिर पर फलों से भरी टोकरी और सूप लेकर घाटों पर पहुंचे लोगों ने छठ माता के जयकारे लगाए। महिलाएं छठ माता के गीत गा रही थीं। हर कोई आस्था में डूबा नजर आया। व्रती महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

व्रती महिलाओं ने दिन भर निर्जला व्रत रखा। शाम चार बजे से ही व्रती महिलाओं का आना शुरू हो गया। इनके साथ परिवार के लोग भी पहुंचे। महिलाओं ने छठ माता का पूजन किया। गीत गाए। जैसे-जैसे अर्घ्य देने का समय निकट आया, छठ माता के जयकारे गूंजने लगे। कुछ देर पानी में खड़े होने के बाद शुभ मुहूर्त में व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

ऐसा ही नजारा राप्ती नदी के तट पर व बलरामपुर चीनी मिल परिसर के सरोवर में देखने को मिला। व्रती महिलाएं शुक्रवार की सुबह उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
मुस्तैद रहा प्रशासन
- छठ पूजा को लेकर दिन में डीएम पवन अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने झारखंडी मंदिर स्थित सरोवर, राप्ती नदी के घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। घाट पर साफ सफाई की समुचित व्यवस्था, बैरीकेडिंग, प्रकाश की व्यवस्था के साथ ही पुलिस बल की तैनाती के बारे में जानकारी ली। एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, एसडीएम सदर संजीव यादव,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed