{"_id":"65a42e202d8eabe7970d6c34","slug":"farms-submerged-in-saryu-canal-canal-water-crops-ruined-balrampur-news-c-99-1-brp1003-6125-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सरयू नहर कैनाल के पानी से खेत हुए जलमग्न, फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सरयू नहर कैनाल के पानी से खेत हुए जलमग्न, फसल बर्बाद
विज्ञापन
बलरामपुर । गौरा चौराहा के पास सरयू नहर कैनाल में पानी छोड़े जाने तथा नहर में गैप होने से क्षेत्र के कई गांवों में पानी भर गया है। खेतों में सरसों व गेहूं की फसल जलमग्न होने से किसानों में आक्रोश है।
किसानों ने फसल नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। सदर विधायक पल्टूराम ने सदर एसडीएम व एक्सईएन सिंचाई विभाग को फोन करके सरयू नहर कैनाल में छोड़े जा रहे पानी को रोकवा दिया है।
क्षेत्रीय किसान सीपी श्रीवास्तव, बब्बन श्रीवास्तव, दिलीप, तिलकराम, दुष्यंत चौधरी, मायाराम, मंजूर, राम प्रसाद, सागर, दयाराम, सुबराती, रक्षाराम, ननकुन व बच्चाराम आदि ने आक्रोश जताते हुए कहा कि सरयू नहर कैनाल में अचानक पानी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
नहर में कई जगह गैप होने के कारण सरयू कैनाल का पानी सिंघवापुर, नेवरी, भुसैलवा, दतरंगवा, गौरा त्रिकौलिया, खजुरिया व चौखड़ा आदि गांवों में फैल गया।
इन गांवों की सैकड़ों एकड़ फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई। खेतों में पानी भर जाने के कारण गेहूं, सरसों व मटर आदि की फसल को काफी नुकसान होगा। इन लोगों का यह भी कहना है कि नहर में गैप होने से आए दिन पानी खेतों में भर जाता है।
अधिकारियों से कई बार मांग करने के बावजूद नहर का गैप भरा नहीं जा रहा है, जिससे हम लोगों को हमेशा नुकसान झेलना पड़ता है। इन लोगों ने जिलाधिकारी से नहर की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
सदर विधायक के हस्तक्षेप से रोका गया पानी
सरयू नहर कैनाल का पानी खेतों में भर जाने पर क्षेत्रीय किसानों ने सदर विधायक पल्टूराम से शिकायत की। सदर विधायक ने तत्काल सदर एसडीएम व एक्सईएन सिंचाई विभाग को दूरभाष से सरयू नहर कैनाल में पानी न छोड़े जाने की बात कही। सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर ने बताया कि सरयू नहर कैनाल में पानी न छोड़ने का निर्देश एक्सईएन सिंचाई को दिया गया, अब पानी छोड़ना रोक दिया गया है।