फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Farming work not stopped in lockdown

लॉकडाउन में खेतीबाड़ी के काम पर रोक नहीं

Wed, 15 Apr 2020 08:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Farming work not stopped in lockdown
बलरामपुर। डीएम कृष्णा करुणेश व एसपी देव रंजन वर्मा ने बुधवार को जिले के सभी थानों के प्रभारी निरीक्षकों को खेतीबाड़ी के कार्यों में प्रयुक्त होने वाले संसाधनों, किसानों व श्रमिकों को बेवजह परेशान न करने का निर्देश दिया है। डीएम व एसपी ने सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कर किसानों व श्रमिकों से खेती का कार्य करने की अपील की है। कृषि संबंधी कार्य के लिए अनुमति लेने की कोई जरुरत नहीं है। डीएम व एसपी ने पुलिस अफसरों व कर्मियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार ने बुधवार को बताया कि रबी के फसलों के कटाई व मड़ाई का दौर शुरू हो गया है। लॉकडाउन 2.0 के निर्देशों का अनुपालन करते हुए खेतीबाड़ी से जुड़े संसाधनों व किसानों को छूट प्रदान की गई है। कृषि संबंधी किसी भी कार्य के लिए जिला प्रशासन की तरफ से किसानों व खेतों में काम करने वाले श्रमिकों को कोई भी अनुमति लेने की जरुरत नहीं है। फसलों के कटाई, बुआई व अन्य कृषि कार्यों पर कोई रोक नहीं है। क्रय केंद्रों पर किसान अपनी उपज बिना किसी बाधा के ले जा सकते हैं।
विज्ञापन

कृषि कार्य में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों, वाहनों जैसे ट्रैक्टर, ट्राली, कंबाइन हावेस्टर आदि का उपयोग करने के लिए शासन स्तर से अनुमति दी गई है। इन सबके आवागमन व प्रयोग को रोका नहीं जा सकता है। किसी भी कृषि कार्य को करते समय किसानों व श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग अर्थात एक दूसरे इंसान से कम से कम दो मीटर की दूरी बनाए रखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने जिले के सभी 13 कोतवाली व थानों के प्रभारी निरीक्षकों और पुलिस अफसरों व कर्मियों को कृषि से संबंधित कार्यों, वाहनों, किसानों व श्रमिकों को लॉकडाउन-2.0 के दौरान पूरी स्वतंत्रता के साथ लेकिन सोशल डिस्टेंसिग व फेस मास्क के प्रयोग के साथ संपन्न कराने और बेवजह परेशान न करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed