फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Farmers will be happy if Congress government is formed

कांग्रेस की सरकार बनी तो खुशहाल होंगे किसान

Wed, 26 Feb 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Farmers will be happy if Congress government is formed
बलरामपुर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते पूर्व केन्द्रीय मंत्री व प्रियंका गांधी सलाहकार समित? - फोटो : BALRAMPUR
कबलरामपुर। केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है। कर्जमाफी व अन्य योजनाओं का लाभ देने के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया गया है। किसानों की आर्थिक तंगी दूर करने और उन्हें खुशहाल बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बननी जरूरी है। यह बातें पूर्व केेंद्रीय मंत्री व प्रियंका गांधी सलाहकार समिति के सदस्य जफर अली नकवी ने बुधवार को पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष खालिद बिन अफजल के आवास पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज किसान मंहगाई से परेशान है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, अनाज व अन्य आवश्यक वस्तुओं का मूल्य आसमान छू रहे हैं। किसानों को उर्वरक व उन्नतिशील बीज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। किसानों का करोड़ों रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। धान व गेहूं के मूल्य भी किसानों को समय पर नहीं मिल पाता है। फसल का मूल्य न मिलने से किसान आर्थिक तंगी के चलते बेटियों की शादी के खर्ज का इंतजाम भी नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 72 हजार करोड़ रुपये किसानों का कर्ज माफ किया था। वर्तमान सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों को झुनझुना पकड़ाने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस कमेटी द्वारा जिले में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि बलरामपुर का कार्य सबसे अच्छा है। जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह व संगठन के अन्य लोग पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसानों व आम जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तीन मार्च को तहसील मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा। 17 मार्च को लखनऊ में विशाल रैली होगी जिसमें जिले से हजारों किसान प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, विनय कुमार, हारिश बिन अफजल, अवधेश पाल सिंह, चंद्र शेखर मिश्र, डॉ. प्रतीक मिश्र व सुरेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed