{"_id":"6a6395aff2d9bc8ffb04b9fd","slug":"farmers-struggle-for-urea-stage-protest-balrampur-news-c-99-1-slko1029-152159-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: यूरिया के लिए भटके किसान, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: यूरिया के लिए भटके किसान, किया प्रदर्शन
Fri, 24 Jul 2026 10:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 24 Jul 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
फोटो-22- हरैया सतघरवा क्षेत्र के कमदी खुर्द गांव में खाद को लेकर प्रदर्शन करते किसान। संवाद
हरैया सतघरवा/उतरौला। खरीफ सीजन के बीच जिले में यूरिया की उपलब्धता को लेकर अलग-अलग तस्वीरें सामने आईं। हरैया सतघरवा क्षेत्र में किसान एक सप्ताह तक यूरिया के लिए समिति के चक्कर लगाते रहे और नाराज होकर प्रदर्शन किया, जबकि उतरौला क्षेत्र की दो साधन सहकारी समितियों में किसानों को समय पर यूरिया वितरित किया गया।
हरैया सतघरवा क्षेत्र की बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) कमदी खुर्द पर सोमवार को किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। किसानों का कहना था कि मोबाइल पर यूरिया प्राप्त करने का संदेश मिलने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल रही है। इससे उन्हें कई दिनों से समिति के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
किसान दिलीप कुमार, मोहम्मद हनीफ, बच्चाराम, बाबूराम गौतम, जगदीश प्रसाद, राम अभिलाख, संतोष कुमार और दिलीप कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह से लगातार समिति आने के बावजूद उन्हें यूरिया नहीं मिल सकी, जिससे धान की फसल में समय पर खाद डालने का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
समिति के सचिव राम कबीर यादव ने बताया कि सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण खाद वितरण प्रभावित हुआ था। अब समस्या दूर हो गई है और जिन किसानों के मोबाइल पर संदेश प्राप्त हो चुका है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर यूरिया उपलब्ध कराया जा रहा है।
वहीं, उतरौला क्षेत्र की साधन सहकारी समिति पुरैना बुलंद और मझारी में 100 बोरी यूरिया का वितरण किया गया। समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने किसानों से उनकी समस्याएं सुनीं और भविष्य में भी समय पर खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वितरण के दौरान किसान अनिल, रसिक, बसालत, महमूद, सालिक, खुर्शीद और गोविंद सहित अन्य किसान मौजूद रहे। किसानों ने समिति की व्यवस्था पर संतोष जताया।