फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Farmers' income will increase from fish business

मछली के कारोबार से बढ़ेगी किसानों की आय

Mon, 16 May 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Farmers' income will increase from fish business
बलरामपुर। मछली के कारोबार से किसानों की आय में भारी बढ़ोतरी होगी। विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकृत किसानों को मत्स्य विभाग से संचालित योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। मत्स्य विभाग में किसानों के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 13 प्रकार की योजनाएं संचालित हैं। इन योजनाओं के तहत किसानों को कारोबार कराने के लिए 13.96 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने मछली का कारोबार करने वाले किसानों को सलाह दी है कि गूगल प्ले स्टोर से यूपी फिश फार्मर एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करें। इसके बाद एप पर पंजीकरण करके पूरी जानकारी भर दें ताकि मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। जो मत्स्य पालक पंजीकरण नहीं कर पा रहे हैं, वे अपना मोबाइल नंबर ग्रुप के व्हाट्सएप पर उपलब्ध करा दें जिससे उनका भी पंजीकरण किया जा सके। पंजीकरण कराने के बाद किसानों को अपना यूजर आईडी व पासवर्ड सुरक्षित रखना होगा।
विज्ञापन

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य रमन चौधरी ने किसानों से अपील की है कि पंजीकरण कराने के बाद उन्हें वित्तीय वर्ष 2022-23 में विभाग की कुल 13 योजनाओं के तहत कारोबार करने का मौका मिलेगा। इन सभी योजनाओं के तहत 13 करोड़ 96 लाख 28 हजार रुपये मौजूदा वित्तीय में किसानों के कारोबार पर खर्च किए जाएंगे जिसमें सात करोड़ 29 लाख रुपये लाभार्थियों को मछली के कारोबार में सब्सिडी के रूप में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed