फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Farmers are devastated by the cutting, the MLA listened to their pain.

Balrampur News: कटान से टूटे किसान, विधायक ने सुना दर्द

Sun, 21 Sep 2025 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers are devastated by the cutting, the MLA listened to their pain.
बलरामपुर में कटान प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर जानकारी लेते विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ।संवाद
ललिया। हरैया सतघरवा क्षेत्र के चौका कला में राप्ती नदी अभी भी कटान कर रही है। विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला रविवार को गांव पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उनके दर्द को जाना।
विज्ञापन

ग्रामीण शोभाराम यादव ने नम आंखों से बताया कि हर साल उपजाऊ जमीन नदी में समा जाती है। छोटे किसान के लिए हर धान का दाना अनमोल है। पिछले साल भी कई परिवारों को मदद नहीं मिली। पलटन यादव ने कहा कि रात को नींद नहीं आती। सुबह उठते ही खेतों की तरफ नजर दौड़ाते हैं कि कहीं कटान से नुकसान न हो जाए। हमारी मेहनत और उम्मीद नदी की धार में बहती दिखती है।
विज्ञापन

बाबूराम यादव ने भी दर्द बयां करते हुए कटान रोकने के स्थायी प्रबंध की मांग की। विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने आश्वासन दिया कि हर संभव सहायता सरकार करेगी। उन्होंने बाढ़ कार्य खंड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कटान को रोकने के लिए सभी संसाधन लगाएं। इसके साथ ही गांव को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कें सुरक्षित करने का निर्देश दिया। विधायक ने स्पष्ट किया कि जिन किसानों की फसल और जमीन कट चुकी है, उन्हें सरकारी सहायता शीघ्र दी जाएगी। कटान प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सुरक्षा एवं बचाव उपाय किए जाएंगे। ग्रामीणों ने भरोसा जताया कि वायदों को हर हाल में पूरा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed