फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Farmer,center,wheat

13वें दिन 19.70 एमटी गेहूं की हुई खरीदारी

Wed, 13 Apr 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farmer,center,wheat
फोटो-1-बलरामपुर में के गेहूं क्रय केंद्र गैसड़ी में गेहूं बेंचने आए किसान।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिले में 13वें दिन 19.70 एमटी गेहूं की खरीद हुई है। जिले के सभी 55 क्रय केंद्रों के सापेक्ष अब तक सिर्फ एक पर दो किसानों ने गेहूं बेचा है। शेष 54 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीदने के लिए किसानों के आने का इंतजार किया जा रहा है। गेहूं का सरकारी रेट 2015 रुपये प्रति क्विंटल है जबकि आढ़ती 2300 रुपये प्रति क्विंटल में खरीद कर रहे हैं। बाजार में अधिक कीमत मिलने से किसान सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेचने नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन

मूल्य समर्थन योजना के तहत 2022-23 में एक अप्रैल से 30 जून तक 42 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का शासन ने लक्ष्य निर्धारित किया है। तीन क्रय एजेंसियों को 55 केंद्रों पर गेहूं खरीदने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खाद्य विभाग को 13, यूपीएसएस को 19 व पीसीएफ को 23 केंद्रों पर गेहूं की खरीद करनी है। क्रय एजेंसियां 2015 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद करेंगी। खरीद शुरू होने के 13 दिन बाद बुधवार को खाद्य विभाग के एक केंद्र पर दो किसानों से 19.70 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। किसान ओमप्रकाश, मनीष कुमार, हिमांशु, बलदेव, शिव प्रसाद, रामदीन व छोटेलाल ने बताया कि आढ़ती 2300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खुली खरीद करके नकद भुगतान कर रहे हैं। सरकारी एजेंसियों पर 2015 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं का समर्थन मूल्य दिए जाने की बात कही जा रही है। ऐसी दशा में किसान आढ़तियों के हाथ अपनी उपज बेचकर मुनाफा कमाने के साथ-साथ भुगतान की जटिल प्रक्रिया से भी छुटकारा पा रहे हैं। आढ़तियों से गेहूं का अधिक भुगतान पाने के कारण किसान सरकारी केंद्रों पर आने से कन्नी काट रहे हैं।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि जिले में गेहूं बेचने के लिए 800 किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। फसल तैयार होने में देरी के चलते गेहूं खरीद में अभी तेजी नहीं आ पा रही है। जिले की तीनों क्रय एजेंसियों की तरफ से गेहूं खरीदने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सभी क्रय केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बोरे व अन्य संसाधनों का इंतजाम करा दिया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले किसानों से ही गेहूं की खरीद की जाएगी जिससे आरटीजीएस के माध्यम से उनके बैंक खातों में सीधे भुगतान किया जा सके। किसानों को 2015 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। किसानों को क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने में आने वाली दिक्कतों का निस्तारण कराने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करा दिया गया है। कनिष्ठ सहायक विकास कश्यप को कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। गेहूं बेचने में समस्या आने पर विकास के मोबाइल नंबर 9473835266 पर सुबह 10 से सायं पांच बजे तक कार्य दिवस के दौरान किया जा सकता है। नियमानुसार गेहूं खरीद के लिए सभी केंद्रों पर नोडल अधिकारी तैनात हैं जो पर्यवेक्षणीय अधिकारी की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed