फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Family of girl, adamant on demand for government job and CBI investigation

सरकारी नौकरी व सीबीआई जांच की मांग पर अड़े बिटिया के परिजन

Tue, 13 Oct 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Family of girl, adamant on demand for government job and CBI investigation
गैसड़ी (बलरामपुर)। सामूहिक दुष्कर्म तथा दरिंदगी की शिकार बिटिया के परिवारीजन अब भाई को सरकारी नौकरी तथा मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग पर अड़ गए हैं। मंगलवार को परिवारीजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर इस बारे में एडीएम को प्रत्यावेदन दिया है। मांगें पूरी न होने पर परिवारीजन सीएम के दरबार में न्याय की गुहार लगाने के साथ ही हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन

विदित हो कि बिटिया के परिजन सरकार की तरफ से एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, भाई को सरकारी नौकरी, सरकारी आवास, खेती की जमीन का पट्टा तथा शस्त्र लाइसेंस की मांग कर रहे हैं। सोमवार को डीएम ने बिटिया के भाई को तुलसीपुर चीनी मिल में नौकरी के लिए भेजा था। सोच-विचार के बाद परिजन चीनी मिल की नौकरी के लिए तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को परिजन डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम के नहीं मिलने पर परिजनों ने एडीएम एके शुक्ल को मांगों के संबंध में प्रत्यावेदन देकर इन्हें शीघ्र पूरा कराने की मांग की। परिजनों का कहना है कि इस घटना में कई और लोग शामिल हैं। पुलिस उन्हें ढूंढ नहीं पा रही है। ऐसे में घटना की सीबीआई जांच में ही आरोपियों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस तथा विवेचक की जांच पर उन्हें भरोसा नहीं है। एडीएम ने परिजनों को बताया कि उनकी मांगें मंजूरी के लिए शासन को भेज दी गईं हैं। शासन की मंजूरी मिलते ही उन्हें पूरा कर दिया जाएगा। परिजनों ने कहा कि यदि शीघ्र बिटिया के भाई को सरकारी नौकरी तथा मामले की सीबीआई जांच आदि मांगें पूरी न हुईं तो हम लोग न्याय के लिए सीएम के दरबार में गुहार लगाने के साथ ही हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed