फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Facility of lift and foot overbridge ramp will be available at the railway station.

Balrampur News: रेलवे स्टेशन पर मिलेगी लिफ्ट व फुट ओवरब्रिज रैंप की सुविधा

Wed, 29 Nov 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 29 Nov 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Facility of lift and foot overbridge ramp will be available at the railway station.
बलरामपुर। शहर के रेलवे स्टेशन को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित कर जंक्शन बनाने की कवायद पूर्वोत्तर रेलवे कर रहा है। इसके तहत 10.50 करोड़ रुपये से स्टेशन का कायाकल्प किए जाने से जुड़े मूलभूत कार्यों को कराया जा रहा है। इसके दूसरे चरण में स्टेशन को फुट ओवर ब्रिज रैंप व लिफ्ट जैसी अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ ही लिफ्ट व फुट ओवरब्रिज रैप युक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन

कार्ययोजना के तहत रेलवे स्टेशन में नई सुविधाओं के साथ ही पुरानी सुविधाओं को अपग्रेड करने के लिए प्लेटफार्म के विस्तार के साथ ही स्टेशन से गुजरने वाली रेलवे लाइन के दोनों तरफ 200 मीटर के विस्तार का कार्य हो रहा है। इसके साथ ही स्टेशन के पुराने भवन को गिरा कर उसकी जगह नया भवन बनाने की कवायद भी शुरू हो गई है। स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया का भी पूरी तरह कायाकल्प होगा। साथ ही गोंडा रोड से स्टेशन तक डिवाइडर के साथ फोरलेन रोड बनाने का कार्य भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही स्थानीय कला एवं संस्कृति को शामिल करते हुए स्टेशन का सौंदर्यीकरण, स्टेशन फसाड तथा स्टेशन परिसर में उन्नत लाइटिंग कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्पले बोर्ड, डिजिटल घड़ियों के साथ ही आधुनिक यात्री उद्घोषणा प्रणाली को भी प्रयोग में लाया जाएगा। इसके साथ ही स्टेशन परिसर में सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर तथा विभिन्न यात्री सुविधाओं से संबंधित ग्लोसाइन बोर्ड (साइनएज), एलईडी. स्टेशन नाम पट्टिकाओं तथा स्टेशन पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय व शौचालयों आधुनिकीकरण के कार्य की शुरूआत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक आरके श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक बनाए जाने की मंजूरी मिली है। पूर्व से स्टेशन के कायाकल्प का कार्य हो रहा है, जल्द ही नए कार्य भी शुरू कराए जाएंगे। गोंडा-गोरखपुर लूप लाइन रेलखंड पर स्थित बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग 1900 यात्रियों का आवागमन होता है। फिलहाल यात्रियों के लिए दस जोड़ी मेल- एक्सप्रेस ट्रेन तथा तीन जोड़ी सवारी गाड़ियों की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed