{"_id":"655a5c38bcd2d98d3d0ff5a4","slug":"eye-examination-not-done-in-phc-puraina-wajid-and-mahdeiya-balrampur-news-c-99-1-slko1018-4582-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पीएचसी पुरैना वाजिद और महदेईया में नहीं हुई आंखों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पीएचसी पुरैना वाजिद और महदेईया में नहीं हुई आंखों की जांच
Mon, 20 Nov 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेलों में चिकित्सकों की अनदेखी मरीजों पर भारी पड़ रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैना वाजिद व महदेईया में नेत्र रोग विशेषज्ञ न होने से मरीजों के आंखों की जांच नहीं हो सकी। वहीं महदेइया में तो चिकित्साधिकारी डाॅ. तारिक सिद्दीकी दोपहर 12 बजे तक दिखे ही नहीं।
वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में तो आयोजन ही नहीं हुआ। वहां बताया गया कि प्रभारी चिकित्साधिकारी दो माह से प्रशिक्षण पर हैं। इससे मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा ही नहीं मिल सकी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसई में आयोजित आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने किया। निरीक्षण में एक स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिला, जिसका वेतन रोकने का आदेश दिया। वहीं जिले में आयोजित आयुष्मान भव मेले में रविवार को 4,658 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं देने का दावा विभाग ने किया। बताया कि मेले का आयोजन 31 दिसंबर तक होगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने राप्ती नदी के घाट पर आयोजित होने वाले छठ पूजा स्थल का भी निरीक्षण किया। वहां मौजूद मेडिकल टीम को निर्देशित किया कि सभी अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहें। उन्होंने एंबुलेंस सेवा की उपस्थिति भी सुनिश्चित किया।