फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Expressed grief over the demise of the former state minister

Balrampur News: पूर्व राज्य मंत्री के निधन पर शोक जताया

Sun, 05 Apr 2026 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Expressed grief over the demise of the former state minister
वसीम खान।-फाइल फोटो
गैसड़ी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महिला समाज कल्याण राज्य मंत्री मोहम्मद वसीम खान के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर सपा कार्यकर्ता समेत बड़ी संख्या में लोगों ने शोक जताया। भोजपुर तालुकदार निवासी वसीम खान 67 वर्ष के थे। वह वर्ष 2006 में समाजवादी पार्टी सरकार में महिला समाज कल्याण राज्य मंत्री रहे थे।
विज्ञापन

उनके पुत्र मो. आरिज खान ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। क्षेत्र में वह वसीम बाबू के नाम से लोकप्रिय थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्रवासियों और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय विधायक राकेश यादव, सलिल सिंह टीटू, डॉ. गयासुद्दीन खान, जिला पंचायत सदस्य साजिद खान, गन्ना चेयरमैन अकील खान, हारून रसीद खान, पूर्व प्रधान शाहबाज खान, महबूब आलम, मसरूर, रवि वर्मा, अन्नू सिंह आदि ने उनके निधन शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed