फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Explosion in firecrackers, youth dies, two women injured

पटाखों में विस्फोट, युवक की मौत, दो महिलाएं जख्मी

Mon, 07 Sep 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Explosion in firecrackers, youth dies, two women injured
बलरामपुर के गदुरहवा मोहल्ले में विस्फोट के बाद क्षतिग्रस्त हुआ मकान। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। नगर के मोहल्ला गदुरहवा में घर के अंदर पटाखे में अज्ञात कारणों से विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई और दो महिलाएं जख्मी हो गईं। धमाका इतना तेज था कि आसपास के करीब 24 मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

कई अन्य मकानों की छतों में दरार पड़ गई तथा खिड़कियों में लगे शीशे भी टूट गए। आसमान में धुंए का गुबार दिखने से चारों तरफ अफरातफरी मच गई। तीन किलोमीटर तक के लोग धमाके की आवाज सुनकर दहल गए। वहीं मकान मालिक का कहना है कि विस्फोट रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से हुआ है। पुलिस भी थोड़ी देर तक मकान मालिक की बात मानकर एसपी के साथ-साथ लोगों को गुमराह करती नजर आई। हालांकि मौके पर पहुंचे एसपी ने बताया कि विस्फोट अवैध रूप से से रखे पटाखों के कारण हुआ है।
विज्ञापन

मोहल्ला गदुरहवा निवासी अकरम के घर सोमवार सुबह अचानक हुए धमाके ने बड़ी तबाही मचाई। धमाके की चपेट में आकर पड़ोसियों के करीब 24 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। अकरम के यहां ननिहाल में आए ग्राम समगरा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती निवासी भांजे ननकन अली (18) की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ननकन का शव धमाके के बाद घर से दूर जाकर पड़ोसी के घर में गिरा। अकरम की भाभी सुगरा बेगम (50) व भतीजी रूबी (20) गंभीर रूप से घायल हो गईं। इन दोनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमाके की आवाज सुनकर लोग सहम गए। धुंए का बड़ा गुबार आसमान में दिखने लगा। चारों तरफ अफरातफरी मच गई। कई अन्य मकानों की छतों व दीवारों में दरार पड़ गई। कई मकानों के खिड़कियों के शीशे भी टूट गए।
मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम डॉ. नागेन्द्र नाथ, सीओ सिटी मनोज कुमार यादव व नगर कोतवाल राजित राम को मोहम्मद अकरम ने बताया कि नाश्ता बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से विस्फोट हुआ है।
आननफानन इसे सिलेंडर विस्फोट मानकर प्रेस रिलीज भी जारी कर दी गई। पुलिस ने एसपी को भी पहले रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट होने की ही बात बताई। बाद में मौके पर पहुंचे एसपी देवरंजन वर्मा ने जब बारीकी से निरीक्षण किया तो उन्हें बारूद की गंध मिली। एसपी ने बताया कि मकान मालिक अकरम पटाखे का लाइसेंसधारी व्यापारी है। इसने बिजलीपुर में किराए का गोदाम ले रखा है। बीते दिनों गोदाम मालिक से विवाद हो गया तो अकरम ने कुछ पटाखा अवैध तरीके से घर में लाकर रख दिया। इसी से विस्फोट होने के बाद घटना हुुई है। मौके पर फोरेंसिक टीम गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस अकरम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बिजलीपुर में भी बरामद हुआ पटाखा
घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने अकरम के बिजलीपुर स्थित गोदाम पर भी छापा मारा। गोदाम से भी भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए हैं। अब सवाल यह उठता है कि जब गोदाम खाली नहीं हुआ तो अकरम पटाखे अवैध रूप से घर पर क्यों ले आया। कहीं ऐसा तो नहीं अकरम के घर में पटाखों का अवैध निर्माण हो रहा था। हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

मोहल्ले के लोगों ने जताया आक्रोश
घर में अवैध रूप से रखी आतिशबाजी में हुए विस्फोट से मोहल्ले के लोग भी आक्रोशित हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि या तो यह पुलिस की नाकामी है या फिर यह धंधा पुलिस की मिलीभगत से चल रहा था। अभी कुछ साल पहले इसी तरह की घटना बलुहा पुलिस चौकी के पीछे भी हुई। यहां पर भी हुए धमाके में कई लोग मारे गए थे और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। गदुरहवा मोहल्ले में भी पानी टंकी के निकट एक घर में रखे पटाखों में भी विस्फोट हुआ था। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed