फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Executive engineer of flood section missing from Kisan Diwas summoned

Balrampur News: किसान दिवस से नदारद बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता तलब

Thu, 22 Aug 2024 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 22 Aug 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Executive engineer of flood section missing from Kisan Diwas summoned
बलरामपुर। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस में बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता के गायब रहने पर किसानों ने नाराजगी जताई। इस पर सीडीओ ने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही अगले किसान दिवस में अनुपस्थित रहने पर वेतन काटने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

किसान दिवस का शुभारंभ उप निदेशक कृषि नरेंद्र कुमार व जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने किया। उप निदेशक ने पिछले किसान दिवस में आईं शिकायतों के निस्तारण के संबंध में किसानों को अवगत कराया। किसान कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि गौरा चौराहा क्षेत्र में भोजपुर नहर का करीब एक किलोमीटर गैप नहीं भरा गया है। बाढ़ का पानी किसानों के खेतों में भर गया है। इससे करीब 150 एकड़ धान व गन्ने की फसल डूब गई है। किसानों को फसल सड़ने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

किसान शोभाराम, रामकरन ने बताया कि इस समय किसान बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हैं। कई क्षेत्रों में बांध कट गया है। बावजूद इसके विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। किसान दिवस में बाढ़ से संबंधित शिकायत सुनने के लिए बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता मौजूद नहीं थे। इस पर किसानों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन के न पहुंचने पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके अलावा किसान नेता बृजेश विश्वकर्मा, शशि भूषण शुक्ल क्रांति, पुत्तुलाल तिवारी व दीनानाथ तिवारी ने छुट्टा जानवर, बिजली कटौती, कटान रोधी कार्य में लापरवाही से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। उप निदेशक ने किसानों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है। किसान दिवस में अपर जिला कृषि अधिकारी राकेश चंद्र पांडेय व एआर कोऑपरेटिव अमरेश मणि तिवारी सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी
किसान दिवस में आए किसानों को कई विभागों में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। नाबार्ड बैंक से मिलने वाले ऋण व उसके फायदे बताए गए। जिला विकास प्रबंधक वृक्षराज साहनी व अग्रणी बैंक प्रबंधक अमित कुमार ने केसीसी के बारे में बताया। जिला उद्यान अधिकारी संतोष कुमार दूबे ने आम, अमरूद, लीची व केले की खेती पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी। इसके अलावा विद्युत, मत्स्य, सहकारिता व नलकूप आदि विभागों से संबंधित योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed