फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Examination centers will be monitored directly from the control room

कंट्रोल रूम से सीधे होगी परीक्षा केंद्रों की निगरानी

Sat, 08 Feb 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Examination centers will be monitored directly from the control room
बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के सभी केंद्रों की कंट्रोल रूम से सीधे निगरानी कराई जाएगी। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी को उच्च तकनीक के कैमरों से लैस कर दिया गया है। जिले के 53 केंद्रों पर 28 हजार परीक्षार्थियों की यूपी बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मजिस्ट्रेटों के साथ-साथ एमपीपी इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। कंट्रोल रूम से जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के परीक्षा सहायक प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि जिले में यूपी बोर्ड के सभी 53 परीक्षा केंद्रों की वेबकास्टिंग से नजर रखी जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर शासन स्तर से निर्धारित मानक के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरों, वाइस रिकार्डर, राउटर, डीबीआर व फोर जी ब्रांडबैंड कनेक्शन से लैस कर दिया गया है।
विज्ञापन

निर्धारित केंद्रों पर दो पालियों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 28,038 संस्थागत/व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की परीक्षाएं कराई जाएंगी। यूपी बोर्ड 2020 के हाईस्कूल में 17,185 व इंटरमीडिएट में 10,853 संस्थागत/व्यक्तिगत परीक्षार्थी 18 फरवरी से दोनों पालियों में कड़ी निगरानी के दौरान परीक्षाएं देंगे। शासन स्तर से 15 जनवरी से जिले के सभी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन वेबकस्टिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 को नकलविहीन, शांति व सुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए तीन जोनल, 13 सेक्टर व चार स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को तैनात कर दिया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल को यूपी बोर्ड परीक्षा का ओवरआल इंचार्ज बनाया गया है।

यूपी बोर्ड परीक्षा करानेके लिए जिले को तीन जोन में बांटा गया है। तीनों तहसीलों के एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में जिले के 53 परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा में 13 सेक्टर भी बनाए गए हैं। चार संवेदनशील केंद्रों पर परीक्षा के दौरान दोनों पालियों में स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed