फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Exam,student,Basic school

वार्षिक परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

Wed, 23 Mar 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Exam,student,Basic school
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखा। मंगलवार को अमर उजाला टीम की पड़ताल में वार्षिक परीक्षा के दौरान मंगलवार को विद्यालयों में परीक्षार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही। कोरोना महामारी के चलते दो साल बाद विद्यालयों में परीक्षा होने पर विद्यार्थियों में खुशी दिखी। बेसिक शिक्षा विभाग के 1822 विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं 26 मार्च तक कराई जाएंगी। कक्षा-पांच की न्याय पंचायत व कक्षा-आठ की बीआरसी पर दूसरे विद्यालयों के शिक्षकों से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कराई जाएगी। सभी कक्षाओं के लिए वार्षिक परीक्षा का अंक निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन

टीम की पड़ताल के दौरान मंगलवार को शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के कंपोजिट विद्यालय महराजगंज तराई में शत-प्रतिशत छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के कंपोजिट विद्यालय कंछर अशरफपुर में पहले दिन सभी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। प्रधानाध्यापक जगमोहन ने बताया कि कक्षा एक से पांच तक पंजीकृत 214 व कक्षा छह से आठ तक पंजीकृत 97 की तुलना में सभी छात्र-छात्राओं ने पहले दिन की परीक्षा दी है। इसी शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय अचलपुर रुप के प्रधानाध्यापक जय प्रकाश सैनी ने बताया कि पंजीकृत 45 की तुलना में छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है। उतरौला शिक्षा क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल मसीहाबाद ग्रिंट में सभी बच्चे परीक्षा देने के लिए उपस्थित हुए। सदर शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भकचहिया बेलहा में सभी छात्र-छात्राएं वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए। शिक्षा क्षेत्र नगर के कंपोजिट विद्यालय भगवतीगंज में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

शिक्षिका दिव्या ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है। वार्षिक परीक्षा के प्रभारी/डीसी मोहित देव त्रिपाठी ने बताया कि कक्षा-एक में केवल मौखिक परीक्षा हुई है। कक्षा-2 व 3 में लिखित/मौखिक परीक्षा का अधिभार 50-50 प्रतिशत है। कक्षा 4 व 5 में लिखित 70 प्रतिशत व मौखिक 30 प्रतिशत अंक रखा गया है। कक्षा छह से आठ तक की केवल लिखित परीक्षाएं ही कराई जाएंगी। कक्षा 5 व 8 के अतिरिक्त अन्य कक्षाओं के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन उसी विद्यालय के शिक्षकों की तरफ से किया जाएगा। कक्षा-5 की सभी उत्तर पुस्तिकाओं का 101 न्याय पंचायत संसाधन केंद्रों और कक्षा 8 की 10 ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर दूसरे विद्यालयों के शिक्षकों से मूल्यांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी बीईओ को रिजल्ट तैयार कराने का जिम्मा
सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व शिक्षक-शिक्षिकाओं को सुचिता पूर्ण ढंग से वार्षिक परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है। जिले के 10 शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ को वार्षिक परीक्षा की निगरानी के साथ रिजल्ट तैयार कराने की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. रामचंद्र, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed